• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जानिए भारत की बेलवेदर सीटों पर किसने बना रखी है बढ़त

Know who has maintained the lead on Indias bellwether seats - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव का मतदान समाप्त होने के बाद अब मतगणना के रुझान सामने आने लगे हैं। ऐसे में रुझानों के बीच देश की कुछ बेलवेदर सीटें चर्चा में हैं। बेलवेदर सीट उन्हें कहते हैं, जिन्हें लेकर कहा जाता है कि इस सीट से जिस पार्टी की जीत होती है, उसी की सरकार केंद्र में बनती है। आइए एक नजर देश की बेलवेदर सीटों पर डालते हैं। जम्मू लोकसभा सीट पर भाजपा के जुगल किशोर 66,177 वोटों से कांग्रेस के रमन भल्ला से आगे चल रहे हैं। जम्मू-कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट से भाजपा के डॉ. जितेंद्र सिंह कांग्रेस के चौधरी लाल सिंह से 37,010 वोटों से आगे चल रहे हैं।
झारखंड की रांची लोकसभा सीट की भी गिनती बेलवेदर सीट में होती है। यहां से भाजपा के उम्मीदवार संजय सेठ कांग्रेस की यशस्विनी सहाय से 18,862 वोटों से आगे चल रहे हैं।
राजस्थान की अलवर लोकसभा सीट की अगर हम बात करें तो यहां भाजपा के उम्मीदवार भूपेंद्र यादव कांग्रेस के ललित यादव से 55 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
हरियाणा की अंबाला लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार वरुण चौधरी भाजपा की बंतो कटारिया से 21,668 वोटों से आगे चल रहे हैं।
हरियाणा की फरीदाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के किशनलाल कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह से 44,277 वोटों से आगे चल रहे हैं।
हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट की बात करें तो यहां से भाजपा के उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा से 89,493 वोटों से आगे चल रहे हैं।
तेलंगाना की सिकंदराबाद सीट से भाजपा के जी. किशन रेड्डी कांग्रेस के दानम नागेंद्र से 32,836 वोटों से आगे चल रहे हैं।
बिहार के सासाराम सीट से कांग्रेस के मनोज कुमार 11,231 वोटों से भाजपा के शिवेश कुमार से आगे हैं। गुजरात के वलसाड सीट की बात करें तो यहां से भाजपा के धवलभाई पटेल कांग्रेस के अनंत कुमार हंसमुख भाई पटेल से 1,54,723 वोटों से आगे चल रहे हैं।
इसके साथ ही गुजरात की जामनगर सीट से भाजपा के उम्मीदवार पूनमबेन हेमंत भाई माडम कांग्रेस के एडवोकेट जेपी मराविया से 1,28,573 वोटों से आगे चल रहे हैं।
गुजरात के बनासकांठा सीट की बात करें तो यहां से भाजपा की डॉ. रेखाबेन हितेशभाई चौधरी कांग्रेस की गनीबेन ठाकोर से 6,526 वोटों से आगे चल रही हैं।
इसके साथ ही गुजरात की आणंद सीट से भाजपा के मितेश पटेल कांग्रेस के अमित चावड़ा से 31,693 वोटों से आगे चल रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Know who has maintained the lead on Indias bellwether seats
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india, delhi, nda, loksabhaelection, loksabha, congress, votecounting, electionsresults, 400paar, pawankalyan, alliancesweepingap, janasena, narendra modi, rajnath singh, lucknow, varanasi, amethi, ravi kishan, arun govil, akhilesh yadav, mainpuri, dimple yadav, bigbreaking, ajay rai, मोदी वाराणसी, indiaalliance, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved