• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जानें: दिल्ली की एयर होस्टेज देवाशी कैसे बनी इंटरनेशनल स्मगलर

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट से जेट एयरवेज की 25 वर्षीय एयर होस्टेज देवाशी कुलश्रेष्ठ की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने हवाला कांड के मास्टरमाइंड अमित मल्होत्रा को भी गिरफ्तार कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि दिल्ली के 15 कारोबारियों ने मल्होत्रा और एयर होस्टेज के जरिये विदेश में पैसे भेजे। पकड़ी गई एयर होस्टेज करीब 10 बार पैसे लेकर हांगकांग गई थी। माना जा रहा है कि एयर होस्टेस ने हवाला ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 20 करोड़ रुपये हांगकांग पहुंचाए है। लेकिन, सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर एयर होस्टेज कैसे इस हवाला कारोबार के धंधे में फंस गई। हवाला कारोबार से यूं जुड़ी एयर होस्टेज दिल्ली के विवेक विहार का रहने वाला अमित मल्होत्रा फॉरेन करंसी की स्मगलिंग का मास्टरमाइंड है। उसने एयरलाइंस क्रू को इस रैकेट में शामिल कर तस्करी का तरीका खोजा। अगस्त 2017 में अमित मल्होत्रा जब जेट एयरवेज की फ्लाइट में हांगकांग से दिल्ली आ रहा था, तब फ्लाइट में उसकी एयर होस्टेज देवशी कुलश्रेष्ठ से मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के नंबर ले लिए। फिर कुछ दिनों बाद अमित ने देवशी को फोन किया और छुट्टी के दिन दोनों की मुलाकात हुई। इस दौरान अमित ने अपने प्लान के बारे में बताया। लेकिन, देवशी ने साफ इंकार कर दिया। लेकिन, बार-बार समझाइश के बाद देवशी मान गई। अमित ने कई बार देवशी को डेमो देकर दिखाया कि फॉइल पेपर में पैसे ले जाने से एक्स-रे मशीन नहीं पहचान पाएगी।
पहली बार अमित मल्होत्रा ने फॉइल पेपर के जरिए थोड़े से पैसे हॉन्ग कॉन्ग फिजवाए, ताकि कोई खतरा न हो। अमित बैग में सबसे नीचे फॉइल पेपर में डॉलर्स रखवाता और उसके ऊपर देवशी का मेकअप किट। उसके ऊपर कुछ कपड़े रखवा देता। ऐसा करने से फॉइल पेपर चॉकलेट्स की तरह चली जाते, जिसमें डॉलर्स होते थे। हांगकांग पहुंचने के बाद देवशी मल्होत्रा को मेसेज करतीं और कोई शख्स पहुंचकर देवशी से डॉलर्स ले जाता। इसी तरह हर महीने देवशी एक-दो बार डॉलर्स हांगकांग पहुंचाती थीं। शुरुआत में सफल होने के बाद देवशी हर डॉलर के बाद एक रुपया चार्ज करने लगीं। इसके बाद देखते ही देखते देवशी अमीर बनती चली गई। उसने हांगकांग की सिर्फ सात ट्रिप में ही युमना एक्सप्रेस वे पर अपने लिए एक 3बीएचके का घर खरीद लिया।
कौन है देवशी
देवशी देहरादून की रहने वाली हैं। 2017 की शुरुआत में उनकी शादी हुई। उसने एक ऑनलाइन जॉब पोर्टल में काम करने वाले युवक से लव मैरिज की और वह अपने पति के साथ दिल्ली के मयूर विहार इलाके में रहती हैं। देवशी के पति का कहना है कि वह इस बारे में कुछ नहीं जानते। लेकिन, देवशी के पति की भूमिका की भी जांच चल रही है क्योंकि इतने कैश का घर में आना, पति की जानकारी में न हो, यह असंभव है।
एयर होस्टेज और मास्टरमाइंड अरेस्ट

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Know about Jet Airways Air Hostess Deveshi Kulshrestha link with hawala ring
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jet airways, air hostess deveshi kulshrestha, hawala ring, foreign currency, smuggling, delhi, hong kong, flight, dehradun, indira gandhu international airport, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved