• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हल्द्वानी शुद्धिकरण पर खड़गे का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री चुप क्यों हैं?

Kharge launches scathing attack on BJP over Haldwani purification incident; asks why the PM and Union Home Minister are silent. - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । हल्द्वानी में दलित रैली के बाद रामलीला मैदान के शुद्धिकरण की घटना पर सियासत गरमा गई है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 25 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार ने इस शर्मनाक घटना पर कोई कार्रवाई नहीं की है। खड़गे ने कहा, "मैंने कल राज्यसभा के नेता सदन जेपी नड्डा को पत्र लिखकर याद दिलाया कि 25 दिन के बाद भी हल्द्वानी की शर्मनाक घटना पर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके उलट कार्रवाई लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर कर दी गई, क्योंकि उन्होंने शुद्धिकरण की शर्मनाक घटना पर प्रेस वार्ता कर आवाज उठाई थी।" उन्होंने कहा, "यह कार्रवाई बहुत अजीब है। राहुल गांधी लगातार समाज के हर वर्ग की आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन भाजपा ये सब करके हमारी पार्टी को डरा नहीं सकती। आज ये घटना सिर्फ मुझसे नहीं, बल्कि देश के दलित वर्ग से जुड़ी हुई है। भाजपा बातें तो बड़ी-बड़ी करती है, लेकिन वो पीड़ितों की आवाज उठाने वाले को ही दबाने की कोशिश करती है। मेरा भाजपा से सिर्फ यही कहना है कि देश के लोगों को जाति और धर्म के आधार पर बांटना बंद करो, यह देश के लिए ठीक नहीं है।"
उन्होंने कहा, "हल्द्वानी की घटना सीधे तौर पर छुआछूत का मामला है। हल्द्वानी में शुद्धिकरण करके दलितों को संदेश दिया गया कि हम श्रेष्ठ हैं और वे नीची जाति के हैं, इसलिए शुद्धिकरण किया गया। बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर ने वर्षों पहले महाड़ आंदोलन किया था, क्योंकि तब दलितों को जातिगत भेदभाव के कारण पानी पीने और उसके इस्तेमाल से वंचित रखा जाता था। इसी को देखते हुए, डॉ. अंबेडकर ने संविधान में आर्टिकल 17 शामिल किया, ताकि अस्पृश्यता को खत्म किया जा सके।"
खड़गे ने सवाल उठाया कि जब भाजपा सरकार की आंखों के सामने हल्द्वानी में शुद्धिकरण की घटना हुई और उसमें कोई एक्शन नहीं लिया गया तो सोचिए देश के बाकी हिस्से में क्या होता होगा। खड़गे ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "हल्द्वानी में हुए शुद्धिकरण के शर्मनाक मामले पर दोनों चुप क्यों बैठे हैं? चाहे राम मंदिर में 'चढ़ावा चोरी' की घटना हो या दलितों और महिलाओं पर अत्याचार का मामला हो, ये दोनों किसी भी बुरी घटना पर कभी कुछ नहीं बोलते।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kharge launches scathing attack on BJP over Haldwani purification incident; asks why the PM and Union Home Minister are silent.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haldwani purification incident, purification incident, bjp, mallikarjun kharge, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved