• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केजरीवाल का अनुरोध खारिज, राघव चड्ढा नहीं संजय सिंह ही होंगे राज्यसभा में पार्टी के नेता

Kejriwal request rejected, not Raghav Chadha but Sanjay Singh will be the leader of the party in Rajya Sabha. - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के अंतरिम नेता के रूप में नियुक्त करने के अरविंद केजरीवाल के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है। सभापति द्वारा दिए गए निर्णय के बाद संजय सिंह राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के नेता बने रहेंगे। फिलहाल संजय सिंह जेल में है। जानकारी के अनुसार, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा राज्यसभा में अंतरिम पार्टी नेता के रूप में राघव चड्ढा की नियुक्ति की मांग करने वाले अनुरोध को आधिकारिक तौर पर अस्वीकार कर दिया है।
राज्यसभा में पार्टी के अंतरिम नेता के रूप में राघव चड्ढा की नियुक्ति की मांग करने वाले अरविंद केजरीवाल के 14 दिसंबर, 2023 के पत्र के जवाब में, सभापति ने लिखा, “यह पहलू 'मान्यता प्राप्त दलों और समूहों के नेताओं और मुख्य सचेतकों' संसद (सुविधाएं) अधिनियम, 1998' और उसके तहत बनाए गए नियमों के अधीन है। लागू कानूनी व्यवस्था के अनुरूप नहीं होने के कारण अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जा रहा है।''
केजरीवाल ने अपने पिछले संचार में लिखा था, “मैं राज्यसभा में अंतरिम पार्टी नेता के रूप में राघव चड्ढा का नाम प्रस्तावित करना चाहूंगा जब तक कि आगे बदलाव आवश्यक न समझे जाएं। हमारा अनुरोध है कि राज्यसभा के नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार इस बदलाव की अनुमति दी जाए।''
यह वर्तमान के राज्यसभा पार्टी नेता संजय सिंह के न्यायिक हिरासत में होने और परिणामस्वरूप संसद सत्र में भाग लेने में असमर्थ होने की पृष्ठभूमि में था। यानी अब संजय सिंह राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के नेता बने रहेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kejriwal request rejected, not Raghav Chadha but Sanjay Singh will be the leader of the party in Rajya Sabha.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sanjay singh, rajya sabha, raghav chadha, arvind kejriwal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved