• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अब दिल्ली सरकार गेस्ट टीचर्स को करेगी परमानेंट, कैबिनेट ने तैयार किया बिल

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार गेस्ट टीचर्स की नौकरी पक्की करने यानी परमानेंट करने की तैयारी कर रही है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि सरकार दिल्ली के गेस्ट टीचर्स को जल्द ही परमानेंट करेगी। अगर करके केजरीवाल सरकार अपना एक और चुनावी वादा पूरा करेगी। गौरतलब है कि आप पार्टी ने चुनावों के दौरान वादा किया था कि गेस्ट टीचर्स की नौकरी पक्की कर दी जाएगी। मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि गेस्ट टीचर्स को परमानेंट करने के बाबत दिल्ली कैबिनेट ने बिल तैयार कर लिया है और जल्द ही बिल को विधानसभा में पास कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए अगले सप्ताह 4 अक्टूबर को विशेष सत्र बुलाने की भी योजना है। कौन हैं गेस्ट टीचर्स:
ज्ञातव्य है कि 2009 में जब कोर्ट ने राइट टू एज्यूकेशन लागू कर दिया तो उसके बाद दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भर्ती करना सरकार के लिए अनिवार्य हो गया। अगर सरकार परमानेंट टीचर रखती तो उन्हें एक टीचर को 35 से 40 हजार रुपए देने पडते। इसलिए सरकार ने रास्ता निकालते हुए गेस्ट टीचर्स लिए जिन्हें 7 से 12 हजार रुपए मानदेय दिया गया। फिलहाल प्रतिदिन इन गेस्ट टीचर्स को करीब 700 से 900 रूपए दिए जाते है। इन गेस्ट टीचर्स को उतने दिन का मानदेय मिलता है जितने दिन वे पढाते हैं। छुट्टी को उनको कोई पैसा नहीं दिया जाता है।
दिल्ली में 15 हजार टीचर्स:

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kejriwal Govt to Regularise All Guest Teachers says Deputy CM Manish Sisodia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kejriwal govt, guest teachers in delhi, delhi govt to regularise all guest teachers, deputy cm manish sisodia, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved