आपको बताते जाए कि इस बीच चर्चा है कि प्रियंका गांधी एक
बार फिर सोनभद्र जा सकती हैं । उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र
जिले में दबंगों ने जमीन कब्जाने के लिए नरसंहार किया था, जिसमें 10 लोगों
को मौत के घाट उतार दिया गया था। इस घटना के पीड़ितों से मिलने के लिए
प्रियंका गांधी सोनभद्र जाना चाहती थीं, लेकिन योगी सरकार ने उन्हें बीच
रास्ते में ही रोक कर गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद प्रियंका गांधी ने
वहीं धरना दिया और मजबूर होकर भाजपा सरकार को झुकना पड़ा था।
इस बीच
चर्चा है कि प्रियंका गांधी एक बार फिर सोनभद्र जाने वाली हैं। 19 जुलाई
को प्रियंका गांधी ने सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिवारों को कांग्रेस
पार्टी की तरफ से 10-10 लाख के मुआवज़े का ऐलान किया था। अब प्रियंका गांधी
खुद इन परिवारों को मुआवज़े की धनराशि का चेक सौंपना चाहती हैं, जिसके लिए
आने वाले दो-तीन दिनों के भीतर दोबारा उनके सोनभद्र दौरे की तैयारी की जा
रही है।
पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी के
सोनभद्र दौरे की तारीख का ऐलान कभी भी हो सकता है। प्रियंका गांधी सोनभद्र
मामले पर शुरुआत से ही सरकार को घेरती रही हैं।
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया अंसारी का पोस्टमार्टम,गाजीपुर में होगा सुपुर्द-ए-खाक
लालू की 'फिरकी' में फंसी कांग्रेस, कन्हैया, पप्पू, निखिल 'आउट'
Daily Horoscope