• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नाटक चुनाव: भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया प्रभारी

Karnataka elections: BJP appointed Dharmendra Pradhan as Karnataka election in-charge - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली | भाजपा ने कुछ महीने बाद होने वाले कर्नाटक विधान सभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को राज्य का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी आलाकमान ने इसके साथ ही अपने तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष के.अन्नामलाई को राज्य में चुनाव सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की गई इन दोनों नियुक्तियों के संबंध में नियुक्ति पत्र जारी किया। गौरतलब है कि कर्नाटक में इसी वर्ष विधानसभा का चुनाव होना है। चुनाव होने में अब लगभग तीन महीने का समय ही शेष है। ऐसे में भाजपा ने राज्य में फिर से कमल खिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के साथ-साथ सोशल इंजीनियरिंग के जरिए चुनाव में उतरने की रणनीति पर काम कर रही है। राज्य सत्ता में फिर से वापसी के लिए बनाए गए मेगा प्लान के तहत भाजपा राज्य के लिंगायत मतदाताओं के साथ-साथ वोक्कालिंगा मतदाताओं को भी साधने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही चुनावी जीत-हार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले दलित और आदिवासी मतदाताओं को भी लुभाने के पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Karnataka elections: BJP appointed Dharmendra Pradhan as Karnataka election in-charge
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dharmendra pradhan, karnataka, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved