• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सोनिया से मुलाकात के बाद कमलनाथ ने बोला बीजेपी पर हमला, किसानों को न्याय मिले

Kamal Nath said after meeting Sonia, farmers get justice - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कमल नाथ ने यहां मंगलवार को पार्टी के अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की। कमल नाथ ने सोनिया के साथ राज्य की राजनीति और तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के चल रहे विरोध प्रदर्शन पर चर्चा की। कमल नाथ ने कहा कि किसानों को न्याय मिलना चाहिए। दोनों नेताओं के बीच बैठक 30 मिनट से अधिक समय तक चली।

सोनिया गांधी के गोवा से राष्ट्रीय राजधानी लौटने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात है। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, किसानों की मांग वास्तविक है और उन्हें न्याय मिलना चाहिए, क्योंकि वे हमारे देश की नींव हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि किसान मूर्ख नहीं हैं जो इतनी बड़ी तादाद में राजधानी में एकत्रित हुए हैं। उन्होंने कहा, 30 साल पहले और अब के किसानों में बहुत अंतर है। किसानों को आज बहुत जानकारी है।

पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान इस साल की शुरुआत में पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। किसान 26 नवंबर से दिल्ली-हरियाणा और दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर डेरा डाले हुए हैं। कांग्रेस और कई अन्य दलों ने इस मुद्दे पर किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का समर्थन किया है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kamal Nath said after meeting Sonia, farmers get justice
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sonia gandhi metting, kamal nath, sonia, all three agricultural laws, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved