• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तलाक के मामले के बीच ज्योति ने मनाई शादी की सालगिरह, पवन सिंह संग फोटो शेयर कर लिखा-'हैप्पी एनिवर्सरी'

Jyoti celebrated her wedding anniversary amid the divorce case, sharing a photo with Pawan Singh and writing, Happy Anniversary. - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का रिश्ता पिछले कुछ सालों से लगातार चर्चा में है। कभी दोनों के बीच विवाद की खबरें सामने आती हैं, तो कभी सोशल मीडिया पर उनके किसी पोस्ट के कारण लोग फिर से उनके रिश्ते को लेकर बातें करने लगते हैं। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह व उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला लंबे समय से अदालत में चल रहा है, ऐसे में उनकी हर छोटी-बड़ी चीज पर लोगों की नजर रहती है। इसी बीच शादी की सालगिरह के मौके पर ज्योति सिंह का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्ट में उन्होंने पवन सिंह के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। दरअसल, बलिया में 6 मार्च 2018 को पवन सिंह और ज्योति सिंह ने शादी की थी। शादी की आठवीं सालगिरह के मौके पर ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने पवन सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों कपल पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों कैमरे की तरफ हल्की मुस्कुराहट के साथ देख रहे हैं। ज्योति सिंह ने इस फोटो के साथ सिंपल सा कैप्शन लिखा- 'हैप्पी एनिवर्सरी'। इसके आगे उन्होंने इमोजी का भी इस्तेमाल किया।
कानूनी विवाद और तलाक के मामले के बीच इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा। ज्योति सिंह की इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं और शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी जाने लगीं।
एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ''शादी की सालगिरह मुबारक हो... आप दोनों के रिश्ते में फिर से सब कुछ ठीक हो जाए।'' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भैया और भाभी को हैप्पी एनिवर्सरी... ये रिश्ते को संभालने की अच्छी कोशिश है।'' अन्य ने इमोजी के जरिए शादी की सालगिरह की बधाइयां दी।
गौरतलब है कि पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारों में गिने जाते हैं और उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर खबरों में बनी रहती है। उनकी और ज्योति सिंह की शादी 2018 में काफी धूमधाम से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आने लगी थीं। बाद में मामला अदालत तक पहुंच गया और दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jyoti celebrated her wedding anniversary amid the divorce case, sharing a photo with Pawan Singh and writing, Happy Anniversary.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pawan singh, bhojpuri cinema, jyoti singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved