• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राष्ट्रपति कोविंद ने जस्टिस पिनाकी घोष को दिलाई लोकपाल की शपथ, यहां देखें

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष ने शुक्रवार को देश के पहले लोकपाल के तौर पर शपथ ली। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष को लोकपाल अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति घोष उस पैनल की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें न्यायमूर्ति बी. भोसले, न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार मोहंती, न्यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी और न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी शामिल होंगे। इसके अलावा पैनल में गैर-न्यायिक सदस्यों के रूप में दिनेश कुमार जैन, अर्चना रामसुंदरम,महेंद्र सिंह और इंद्रजीत प्रसाद गौतम होंगे।
भारत के पहले लोकपाल के रूप में शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और भारत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई आदि मौजूद थे। आपको बताते जाए कि पूर्व न्यायाधीश पिनाकी चंद्र घोष भारत के पहले लोकपाल नियुक्त किए गए हैं। लोकपाल भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने वाली संस्था है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज पिनाकी को मानवधिकार मामलों का विशेषज्ञ माना जाते हैं। पिनाकी चंद्र घोष सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज हैं। वह आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस भी रहे हैं। वह काफी समय तक मानवाधिकार संगठन से भी जुड़े रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Justice Pinaki Ghose takes oath as the first Lokpal of India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: justice pinaki chandra ghose, pm narendra modi, president ram nath kovind, vice-president m venkaiah naidu, chief justice of india ranjan gogoi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved