• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बस 3 दिन और हर महिला को मिलेंगे 2,500 रुपए, महिला सम्मान राशि को लेकर आप ने दिल्ली में लगवाए पोस्टर

Just 3 more days and every woman will get 2,500 rupees, AAP put up posters in Delhi regarding Mahila Samman Rashi - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली में सत्ता परिवर्तन होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। दिल्ली में ‘महिला सम्मान राशि’ को लेकर विपक्ष ने दिल्ली सरकार को घेरा है। आम आदमी पार्टी ने आईआईटी फ्लाईओवर पर पोस्टर लगाया है, जिसमें लिखा है- ‘बस 3 दिन और हर महिला को हर महीने 2500 रुपए’ मिलेंगे। दरअसल, आम आदमी पार्टी (आप) के देवली विधानसभा से विधायक प्रेम चौहान ने पोस्टर लगाया है। विधायक प्रेम चौहान ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि 8 मार्च तक उनके खाते में 2500 रुपए डाले जाएंगे, लेकिन अब तक ये नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने वादा किया था कि पहली कैबिनेट में इसे लेकर प्रस्ताव भी पास किया जाएगा, मगर कैबिनेट तो छोड़िए सदन की भी कार्यवाही समाप्त हो गई, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा के पास अरविंद केजरीवाल को गाली देने के अलावा कोई और काम नहीं है।"
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा था कि 2500 रुपए हर महिला के खाते में 8 मार्च को आ जाएंगे, इसलिए मैं भाजपा को बता देना चाहता हूं कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को मजबूत विपक्ष की जिम्मेदारी दी है। दिल्ली की जनता 2500 रुपए के वादे को जुमला साबित नहीं होने देगी, उनको 2500 रुपए देने होंगे।"
इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) नेता और पूर्व सीएम आतिशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने 2500 रुपए प्रतिमाह महिलाओं को देने से जुड़ी योजना को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था।
आतिशी ने पत्र में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली की माताओं और बहनों से यह वादा किया था कि भाजपा सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं के लिए 2500 रुपए प्रतिमाह की योजना पास की जाएगी। यह वादा उन्होंने 31 जनवरी को द्वारका में आयोजित एक रैली में किया था और इसे मोदी की गारंटी बताया था। हालांकि, 20 फरवरी को भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हुई, लेकिन महिलाओं के लिए 2500 रुपये की योजना पास नहीं की गई।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा को 27 साल बाद पूर्ण बहुमत मिला है। भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर जीत मिली है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Just 3 more days and every woman will get 2,500 rupees, AAP put up posters in Delhi regarding Mahila Samman Rashi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rupees, aap, delhi, mahila, samman, rashi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved