• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जिन्हें देश ने नकार दिया, उनके पास कम हथियार बचे हैं, इसलिए वे भ्रम फैला रहे हैं : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर झूठा माहौल बनाने का विपक्ष पर सोमवार को सीधा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनावी राजनीति में जिन्हें देश ने नकार दिया, उनके पास कम हथियार बचे हैं, इसलिए वे भ्रम फैला रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "ये जो टोली (विपक्ष) है, वह हमारे साथ कभी नहीं रही, और आगे भी नहीं रहेगी। इसका फिक्र भी नहीं है। हमें अपने पर विश्वास है। हमारे नेता जहां कहीं जाते हैं, वहां (नागरिकता कानून के समर्थन में) लाखों की भीड़ जुटती है। आपको नजर नहीं आएगा। यह खेल चलता रहेगा।"

उन्होंने कहा, "हमारा लालन-पालन जनता के साथ सीधे संपर्क से होता है। उसी शक्ति ने हमें पूर्ण बहुमत दिया। चुनाव हमारे लिए बड़ी चुनौती नहीं है, बल्कि लोगों की आकांक्षाएं पूरा करना हमारे लिए महत्वपूर्ण है।"

जे.पी. नड्डा के नया भाजपा अध्यक्ष चुने जाने के मौके पर पार्टी मुख्यालय में लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "हम जिन मूल्यों को लेकर चले थे, उसी आशा और अपेक्षा के अनुरूप अपने को ढालेंगे। कार्यकर्ता के विकास का ही परिणाम है कि पार्टी को लगातार नई नई पीढ़ी मिलती जा रही है।"

नड्डा की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा, "नड्डा जी पुराने साथी रहे हैं। कभी स्कूटर पर बैठ कर साथ काम किया है। लंबे समय तक मैंने हिमाचल में काम किया। जब मैं पार्टी का काम करता था तब वह विद्यार्थी परिषद का काम करते थे। नड्डा जी पर जितना हक हिमाचल वालों का है उतना ही हक बिहार का भी है। उन्होंने बिहार में पढ़ाई की है। अटल जी भी हिमाचल के थे, नड्डा जी भी हिमाचल के हैं।"

भाजपा के पूर्व अध्यक्षों को याद करते हुए मोदी ने कहा, "यह मेरा सौभाग्य रहा है कि सभी यहां बैठे लोगों के हाथ पकड़कर चलने और काम करने का मौका मिला है। 2014 में हमने राजनाथ सिंह के नेतृत्व में चुनाव जीता। संघर्ष और संगठन के बल पर हमारी पार्टी का विकास हुआ। सत्ता में रहते हुए पार्टी चलाना एक बड़ी बात है। हम सत्ता में रहते हुए दल और सरकार के बीच अंतर को रत्ती भर कम नहीं होने देंगे। अमित भाई के कार्यकाल में सत्ता में रहते हुए दल को चलाया और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी।"


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-JP Nadda succeeds Amit Shah as BJP national president
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jp nadda, jagat prakash nadda, amit shah, bjp national president, narendra modi, pm modi, bjp, lal krishna advani, bjp national president jp nadda, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved