• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तुष्टिकरण की राजनीति करती है जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस- घुसपैठियों को लगाते हैं गले: भाजपा

JMM, RJD and Congress do politics of appeasement - embrace infiltrators: BJP - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने विपक्षी दलों पर घुसपैठियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है। ये दल घुसपैठियों को गले लगाते हैं क्योंकि घुसपैठिए उनके वोट बैंक हैं। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव का माहौल है। भाजपा और एनडीए अपने मूल मंत्र के तहत विकास और देश को जोड़ने की बात कर रही है, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष का एक ही मकसद है - पहले बांटों और फिर जो घुसपैठिए घुस जाएं, वो काटें। भाजपा प्रवक्ता ने राज्य में डेमोग्राफी बदलने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा ने जब पुरजोर तरीके से यह मुद्दा उठाया तो सोई हुई हेमंत सोरेन सरकार ने एक आदेश जारी किया जो कि उनकी सरकार का कबूलनामा है। किसी भी सीएम की जिम्मेदारी होती है कि घुसपैठ पर अंकुश लगाए, कार्रवाई करें और केंद्र सरकार को सूचित करें।
भाटिया ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी चुनावी जनसभा में यह कहा है कि, "घुसपैठियों को चुन चुन कर बाहर करेंगे। " जबकि जेएमएम और कांग्रेस का मूल मंत्र है," घुसपैठियों का चुन-चुन कर ब्याह करेंगे।" उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावक ही उनका साथ छोड़ कर चले गए हैं।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे यह बताएं कि संविधान की मूल भावना जो कि संविधान में वर्णित है- यूसीसी को लेकर उनका क्या स्टैंड है ? यूसीसी पर कांग्रेस पार्टी का क्या स्टैंड है ? कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए हमले को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस मसले पर भारत मजबूती से अपना स्टैंड रखेगा और जो भी कार्रवाई आवश्यक होगी,वह जरूर की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-JMM, RJD and Congress do politics of appeasement - embrace infiltrators: BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, congress, jmm, rjd, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved