• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

झारखंड : सोरेन के शपथ-ग्रहण समारोह में खराब सेहत के चलते शामिल नहीं होंगे लालू

नई दिल्ली। झारखंड में हेमंत सोरेन की अगुआई में बनने वाली सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी जोरों पर है। रांची के मोहरावादी मैदान में 29 दिसंबर को शपथ ग्रहण कार्यक्रम होना है। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों को न्यौता भेजा गया है। वहीं, खबरों की मानें तो हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समरोह में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव शामिल नहीं होंगे। राजद के एक बड़े नेता ने कहा कि हेमंत सोरेन ने राजद सुप्रीमो को समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया था, लेकिन लालू की तबीयत ठीक नही है। इस वजह से वे शामिल नही हो पाएंगे। इस बात की पुष्टि खुद तेजस्वी यादव ने भी की है। पहले कहा जा रहा था कि लालू कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं, जिसके बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि शपथ ग्रहण समारोह में लालू प्रसाद यादव शामिल होंगे। इधर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने समारोह में शामिल होने का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jharkhand : Lalu Prasad Yadav will not attend Hemant Soren oath taking ceremony
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jharkhand, lalu prasad yadav, hemant soren, oath taking ceremony, jmm, jharkhand assembly election, former cm lalu, tejashwi prasad yadav, sonia gandhi, rahul gandhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved