नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कांग्रेस को खून शब्द से बहुत प्यार है। मैं याद दिलाना चाहता हूं कि आप खेती का खून कह रहे हैं परन्तु आपने खून का खेल खेला विभाजन के समय लाखों लोग मरे, क्या वो खून नहीं था? ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बता दे कि कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि 4-5 परिवार देश पर हावी हैं। देश पर अब किसी परिवार का राज नहीं है। 125 करोड़ जनता का राज है, ये परिवर्तन हुआ है। 50 साल कांग्रेस ने सरकार चलाई तो एक ही परिवार की सरकार चली।
जावड़ेकर ने कहा, कांग्रेस का खेल क्या है? कल किसान और सरकार के बीच 10वें राउंड की चर्चा है। कैसे भी करके उसे असफल करना है क्योंकि कांग्रेस नहीं चाहती की किसान की समस्या का समाधान हो। किसान और सरकार की वार्ता सफल हो, ये कांग्रेस नहीं चाहती है।
मैं राहुल गांधी से सवाल पूछ रहा हूं कि अगर आज देश का किसान गरीब रहा तो किसकी नीति से गरीब रहा? 50 साल कांग्रेस ने जो विनाशकारी नीति चलाई उसके चलते किसान गरीब रहा। उसकी उपज का कभी मूल्य नहीं दिया है।
आबकारी नीति मामला : AAP सांसद संजय सिंह गिरफ्तार,ED मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
संजय सिंह की गिरफ्तारी पीएम मोदी की घबराहट दिखाती है : केजरीवाल
सांसद संजय सिंह विपक्ष की सबसे सशक्त आवाज हैं : सौरभ भारद्वाज
Daily Horoscope