• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जामिया हिंसा : साकेत कोर्ट ने 10 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली। दो दिन पहले 15 दिसंबर की रात राजधानी स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के आरोप में दिल्ली पुलिस ने जिन 10 युवकों को गिरफ्तार था उन सभी को आज साकेत कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यानी वे 31 दिसंबर तक जेल में रहेंगे। इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई। इनमें ये बवाली नजर आ रहे हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में कोई भी छात्र नहीं है। हालांकि छात्रों को भी अभी क्लीनचिट नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। बचाव पक्ष के वकीलों ने दावा किया कि आरोपियों को उनके बैकग्राउंड की वजह से हिरासत में लिया गया। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा कि क्या इनके खिलाफ पुराने आपराधिक मामले दर्ज हैं। तब पुलिस ने बताया कि ये पहले भी ऐसे उपद्रवी मामलों के आरोपी रह चुके हैं। घटना में कथित संलिप्तता के लिए आप विधायक और अन्य के खिलाफ कार्रवाई पर सूत्र ने कहा कि मामले में जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jamia Violence : Delhi court sends 10 people arrested for CAA protest
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jamia violence, delhi court, 10 people arrested, caa protest, citizenship amendment act, cab, jamia millia islamia university, delhi police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved