• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आत्म-प्रचार के लिए यह एक व्यक्ति का अहंकार है : कांग्रेस

Its a mans arrogance for self-promotion: Congress - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। कांग्रेस ने कहा कि 'यह आत्म-प्रचार के लिए एक व्यक्ति का अहंकार है' जिसने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करने के अपने संवैधानिक विशेषाधिकार से वंचित कर दिया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा, कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रांची में झारखंड हाई कोर्ट न्यायिक परिसर का उद्घाटन किया। यह एक व्यक्ति का अहंकार और आत्म-प्रचार है जिसने पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति को 28 मई को नई दिल्ली में नए संसद भवन का उद्घाटन करने से वंचित कर दिया। अशोक द ग्रेट, अकबर द ग्रेट, मोदी इनऑगुरेट। मुर्मू ने रांची में बुधवार को झारखंड हाई कोर्ट के नए भवन का उद्घाटन किया। कांग्रेस का ताजा हमला 19 समान विचारधारा वाली पार्टियों के संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने की घोषणा के बाद आया है।
28 मई को पीएम मोदी के नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है।
वाईएसआरसीपी और बीजद ने बुधवार को नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में भाग लेने की घोषणा की।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Its a mans arrogance for self-promotion: Congress
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, narendra modi, draupadi murmu, sengo, newparliamentamit shah, president of india, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, new parliament house, संसद भवन, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved