• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'ब्रिक्स' शिखर सम्मेलन में भारत के साथ विचार-विमर्श को आगे बढ़ाएंगे: ईरान

Iran to Advance Discussions with India at BRICS Summit - Delhi News in Hindi

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने मंगलवार को भारत के साथ ईरान के बेहतर संबंधों को ज‍िक्र क‍िया। उन्‍होंने बिश्केक में राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ हुई प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा क‍ि भारत के साथ हमारे विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे संबंध हैं। बाघेई ने कहा क‍ि हम 'ब्रिक्स' शिखर सम्मेलन में होने वाली मुलाकात का लाभ उठाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में भारत के साथ बातचीत और विचार-विमर्श को आगे बढ़ाएंगे। भारत में ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में इस्माइल बाघेई के बयान का एक वीड‍ियो साझा क‍िया। इस्माइल बाघेई ने कहा, "राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बिश्केक में जिन नेताओं से मुलाकात की, उनमें भारत के प्रधानमंत्री भी शामिल थे। भारत के साथ हमारे संबंध बहुत पुराने, ऐतिहासिक और सभ्यतागत रिश्तों पर आधारित हैं और हम भारत के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देते हैं।''
उन्‍होंने कहा क‍ि भारत शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) और 'ब्रिक्स' दोनों का सदस्य है। यह उन देशों में से एक हैं, जिनके साथ हमारे विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे संबंध हैं। खासकर व्यापार और आर्थिक सहयोग के क्षेत्र में।
उन्‍होंने बताया क‍ि ईरान और भारत के बीच होने वाली चर्चाओं में आमतौर पर कई मुद्दों पर बात होती है। इनमें चाबहार बंदरगाह भी शामिल है, जो दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है।
इस दौरान ईरानी प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने भारत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का भी ज‍िक्र क‍िया।
बाघेई ने कहा, ''ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से मिलने वाले अवसर का हम निश्चित रूप से उपयोग करेंगे, ताकि आपसी हितों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में भारत के साथ बातचीत और विचार-विमर्श को आगे बढ़ाया जा सके। जैसा कि मैंने कहा, भारत के साथ हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं और लगातार आगे बढ़ रहे हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Iran to Advance Discussions with India at BRICS Summit
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: brics summit, brics, iran, india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved