नई दिल्ली। इंटरपोल के महासचिव जुर्गेन स्टॉक (Jurgen Stock) ने शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की। उन्होंने शाह को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इंटरपोल की तरफ से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने शाह को आतंकवाद के खिलाफ दिखाई गई प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद बोला। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शाह ने स्टॉक को दिल्ली में इंटरपोल महासभा की मेजबानी का प्रस्ताव दिया। शाह ने बताया कि भारत वर्ष 2022 में आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा। भारत उसी साल दिल्ली में इंटरपोल महासभा की मेजबानी करना चाहता है। शाह ने इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े सपोर्ट और सहयोग की बदौलत भारत को इंटरपोल ग्लोबल एकेडमी का क्षेत्रीय गढ़ बनाने की इच्छा व्यक्त की।
इससे पहले इंटरपोल के महासचिव ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह सचिव एक. के. भल्ला से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इस दौरान आतंकवाद फैलाने के आरोपी जाकिर नाईक सहित अन्य के खिलाफ लंबित रेड कॉर्नर नोटिस पर कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।
नाईक अभी मलेशिया में है। पिछले दिनों मलेशिया ने उनके धार्मिक भाषण पर रोक लगा दी थी। अधिकारियों ने बताया कि भल्ला ने स्टॉक के साथ हुई 30 मिनट की बैठक में भारतीय कानून से बच रहे भगोड़ों के खिलाफ लंबित रेड कॉर्नर नोटिस पर एक्शन लेने की जरूरत पर जोर दिया।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope