• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, मिडिल ईस्ट एयरस्पेस का इस्तेमाल करने वाली फ्लाइट्स पर रोक बढ़ाई

IndiGo issues travel advisory, extends suspension of flights using Middle East airspace - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस ने रविवार को यात्रियों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने कहा कि वह मिडिल ईस्ट और आसपास के क्षेत्रों में चल रही घटनाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है। इस समय परिस्थितियां अनिश्चित लग सकती हैं, लेकिन इंडिगो ने आश्वस्त किया है कि हर निर्णय बड़ी सावधानी और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया जा रहा है। इस मौजूदा स्थिति को देखते हुए इंडिगो ने मिडिल ईस्ट एयरस्पेस का इस्तेमाल करने वाली चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का अस्थायी निलंबन 2 मार्च 2026, रात 11:59 बजे तक बढ़ा दिया है। यह कदम पूरी तरह से सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है, ताकि यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रभावित उड़ानों की पूरी सूची एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इंडिगो ने कहा कि यात्रा योजनाओं में बदलाव से यात्रियों को असुविधा हो सकती है। जिन यात्रियों की बुकिंग प्रभावित हुई है, वे वैकल्पिक फ्लाइट चुन सकते हैं या पूरा रिफंड भी ले सकते हैं। इससे संबंधित अधिक जानकारी इंडिगो की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद है।
एयरलाइन ने यह भी बताया कि मिडिल ईस्ट और अन्य प्रभावित अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों के लिए बुकिंग करने वाले यात्रियों के लिए 7 मार्च 2026 तक पूरी फ्लेक्सिबिलिटी और शुल्क माफी लागू रहेगी। यह सुविधा उन बुकिंग्स पर लागू है जो 28 फरवरी 2026 या उससे पहले की गई हैं। इस दौरान यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी बुकिंग रद्द कर सकते हैं या नई तिथियों पर यात्रा को कर सकते हैं।
इंडिगो ने भरोसा दिलाया है कि आगे आने वाले किसी भी बदलाव की सूचना यात्रियों के रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट नंबर या ईमेल पर दी जाएगी। एयरलाइन ने अपनी तरफ से यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया है और इस समय में उनके सहयोग और समझदारी की सराहना की है।
गौरतलब है कि एयर इंडिया ने भी ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कैंसिल फ्लाइट्स और उससे संबंधित जानकारी शेयर की गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IndiGo issues travel advisory, extends suspension of flights using Middle East airspace
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indigo travel advisory, middle east airspace, flight suspension update, indigo refund policy, air india advisory, international flights india, airline flexibility waiver, passenger safety update, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved