• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारतीय शेयर बाजार लगातार तीन सत्रों की तेजी के बाद लाल निशान में बंद

Indian Stock Market Closes in the Red After Three Consecutive Sessions of Gains - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । भारतीय शेयर बाजार लगातार तीन सत्रों की तेजी के बाद गुरुवार को लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 503.76 अंक या 0.60 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,313.93 और निफ्टी 133.20 अंक या 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,642.80 पर बंद हुआ। बाजार में गिरावट का नेतृत्व डिफेंस शेयरों ने किया, जिसमें एचएएल 4.31 प्रतिशत, डेटा पैटनर्स 3.63 प्रतिशत और साइएंट डीएलएम 3.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ टॉप लूजर्स थे। सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस 2.10 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 1.02 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.82 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग और निफ्टी कंजप्शन इंडेक्स 0.59 प्रतिशत-0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।
निफ्टी पीएसयू बैंक 0.38 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।
मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 166.50 अंक या 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,517.10 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 221.20 अंक या 1.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,983.90 पर बंद हुआ।
व्यापाक बाजार में भी कमजोरी देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,737 शेयर हरे निशान में; 2,447 शेयर लाल निशान में, 158 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं।
डॉलर के मुकाबले रुपए में सत्र के दौरान तेजी देखने को मिली। इसकी वजह अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के बाद बने सकारात्मक माहौल को माना जा रहा है।
एलकेपी स्कियोरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपया 0.20 पैसे या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 90.30 पर था। इसकी वजह डॉलर का कमजोर होना और कमोडिटी की कीमतों में कमी आना है। इसके साथ ही, अमेरिका-भारत ट्रेड डील के चलते डॉलर के मुकाबले रुपए में तेजी देखने को मिल रही है।
उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल आरबीआई की मौद्रिक नीति पर निर्भर करेगी, जो कि शुक्रवार को आएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indian Stock Market Closes in the Red After Three Consecutive Sessions of Gains
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian stock market, stock market, sensex, nifty, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved