• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

प्रेमिका के चक्कर में पाक जेल में काटे 6 साल, आज वतन वापसी

नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में 6 साल से बंद भारतीय कैदी हामिद निहाल अंसारी को आखिरकार रिहाई मिल गई। हामिद अंसारी आज भारत लौटेंगे। पाकिस्तान ने अंसारी को 2012 में भारतीय जासूस बताते हुए कैद कर लिया था। 2015 में एक सैन्य अदालत ने फर्जी पाकिस्तानी पहचान पत्र रखने के मामले में उन्हें तीन साल की सजा सुनाई थी। अंसारी की मां ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आभार जताया है। हामिद को पाकिस्तान की जेल से सोमवार को रिहाई मिली थी। अंसारी की तीन साल की सजा शनिवार को पूरी हो गई थी। भारत ने हामिद की रिहाई के लिए पाकिस्तान से बात भी की थी। इससे पहले पाकिस्तान की एक शीर्ष अदालत ने वहां की सरकार को उन्हें वापस भेजे जाने की औपचारिकताएं एक महीने के भीतर पूरी कर लेने को कहा था। 15 दिसंबर 2015 को सजा सुनाए जाने के बाद से 33 वर्षीय मुंबई निवासी अंसारी पेशावर सेंट्रल जेल में बंद थे। उनकी तीन साल की सजा 15 दिसंबर, 2018 को पूरी हो गई थी, लेकिन कानूनी दस्तावेज तैयार नहीं होने की वजह से वह भारत रवाना नहीं हो पा रहे थे। गुरुवार को पेशावर उच्च न्यायालय ने संघीय सरकार को एक महीने के भीतर उसको स्वदेश भेजने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indian national Hamid Nehal Ansari to return from Pakistan prison on Today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian national hamid nehal ansari, hamid nehal ansari, pakistan prison, india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved