नई दिल्ली। मोदी सरकार ने शुक्रवार को पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को दिल्ली बुला लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान से भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को दिल्ली बुलाया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इससे पहले भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहेल महमूद को तलब किया। विदेश सचिव ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को तलब कर गहरा विरोध दर्ज कराया। गोखले ने भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहेल महमूद को तलब किया। विदेश सचिव ने पाकिस्तान से साफ कहा कि उसे जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ तत्काल और ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।
भारत ने पाकिस्तान से यह भी कहा है कि उसे फौरन अपनी सरजमीं से संचालित समूहों या उन व्यक्तियों पर लगाम लगानी चाहिए जो आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं। विदेश सचिव ने एक दिन पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के बयान को भी खारिज कर दिया।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope