नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने युवाओं की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत के युवा सिर्फ कल के नेता नहीं हैं, वे आज के राष्ट्र-निर्माता हैं।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर, हम उस पीढ़ी का जश्न मना रहे हैं जो हमारे देश और दुनिया का भविष्य तय करेगी। भारत के युवा सिर्फ कल के नेता नहीं हैं, वे आज के राष्ट्र-निर्माता हैं। उनकी महत्वाकांक्षा के साथ जिम्मेदारी, उनके सपनों के साथ काम और उनके साहस के साथ मजबूत इरादा हो।
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, "अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की सभी युवा साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। युवा वह है जिसके पैरों में गति, सीने में आग और आंखों में सपने होते हैं। युवा वह है जो ठान ले, तो उसे पूरा करके दिखाता है। इस अवसर पर मैं सभी युवाओं से आह्वान करता हूं कि अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपनी सकारात्मकता और रचनात्मक प्रतिभा से राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें। विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "ऊर्जा, उत्साह और असीम संभावनाओं से परिपूर्ण हमारे युवा साथी 'विकसित भारत' के सुदृढ़ आधार स्तंभ हैं। 'अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस' की सभी युवाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आप अपनी प्रतिभा से सफलता के नव नभ स्पर्श करें। जहां भी रहिए, कौशल, संस्कार और सेवा-भाव के मूल मंत्र को हृदय में संजोए रखिए। डबल इंजन की सरकार आपके स्वप्नों को साकार करने के लिए हर कदम पर साथ खड़ी रहेगी।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती है। हमारी सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण, स्वरोजगार और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत है।"
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने 'एक्स' पोस्ट में कहा कि आज का युवा सपनों को स्टार्टअप में, हुनर को सफलता में और संकल्प को राष्ट्रशक्ति में बदल रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सभी युवा साथियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "उसके हाथ में टेक्नोलॉजी है, मन में इनोवेशन है, आंखों में विश्व विजय का विश्वास है और हृदय में भारत प्रथम का भाव है। यही युवा शक्ति नए भारत की गति भी है और विकसित भारत की सबसे बड़ी गारंटी भी।"
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रदेश के सभी युवा साथियों को शुभकामनाएं देते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पोस्ट किया, "मेहनत, नवाचार और सेवा भावना से परिपूर्ण युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। मुझे विश्वास है कि हरियाणा के युवा अपने कौशल, प्रतिभा और संकल्प से प्रदेश और देश को नई उपलब्धियों तक पहुंचाएंगे।"
गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने 'एक्स' पर लिखा, "युवाओं के विचारों में नवाचार, संकल्प में सामर्थ्य और प्रयासों में नए भारत की शक्ति है। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सभी युवा साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं।"
--आईएएनएस
बेडरूम की ये छोटी गलतियां बिगाड़ सकती हैं कमरे का माहौल, वास्तु में रखें इन बातों का ध्यान
गणेश चतुर्थी 2026: लालबागचा राजा से सिद्धिविनायक तक, बप्पा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
डायरेक्टर श्रीजा बरुआ नलावड़े की द मशरूम्स लेकर आया 80s रेट्रो बॉलीवुड का जादू, कैसी है ये शाम आज की के साथ
भस्म आरती: वैष्णव तिलक, त्रिनेत्र व त्रिपुंड से राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, अर्पित की गई रुद्राक्ष व फूलों की माला
300 करोड़ के बाद कहां रुकेगी ‘हनुमान अंश’ की कमाई? जारी है जलवा, आगे बड़ी फिल्मों की चुनौती
शरीर में बहती हैं 5 प्राण ऊर्जाएं, जानिए इनके रंग और काम
Delhi High Court Recruitment 2026: पर्सनल असिस्टेंट और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 150 पदों पर भर्ती, 5 अक्टूबर तक आवेदन
राज़ रीबूट के 10 साल: हिंदी फिल्म डेब्यू के बाद कृति खरबंदा का सफर
मैं बिहार की बेटी हूं..., बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर अक्षरा सिंह ने बांटी राहत सामग्री
कपिल शर्मा फिर लगाएंगे हंसी का तड़का, 26 सितंबर से लौट रहा द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 5
गणेश चतुर्थी पर किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी चिंता? जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
शालिनी पांडे का भावुक गणपति संदेश : त्योहार प्यार से मनाएं, शोर से नहीं
चोट से वापसी के बाद आत्मविश्वास की जरूरत होती है, दूसरे टी-20 में अपने शानदार प्रदर्शन पर बोले नीतीश रेड्डी
रोज करें चक्रासन का अभ्यास, जानें करने का सही तरीका और फायदे
राशिफल: धन, करियर और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल
सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते लव लॉटरी की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
प्रताप का फर्स्ट लुक रिलीज: दमदार पुलिस अधिकारी के अवतार में नजर आए अमित साध; फिल्म 20 नवंबर 2026 को होगी रिलीज
नाश्ते में करते हैं ये 4 गलतियां तो पूरे दिन रहेगी थकान, आज ही सुधारें आदत
प्रधानमंत्री मोदी का शीर्ष सीईओ से आह्वान- 'सेमीकंडक्टर विकास के अगले चरण में शामिल हों वैश्विक कंपनियां'

उत्तर प्रदेश : काशी विश्वनाथ मंदिर के नए सीईओ बने सत्यम मिश्रा, पांच अधिकारियों के तबादले

डिजिटल अर्थव्यवस्था पर कराधान के मुद्दे का शांत और गहन अध्ययन जरूरी है: निर्मला सीतारमण
राशिफल: इन राशियों के लिए बुधवार रहेगा खास, काम और धन के मामले में मिलेंगे अच्छे मौके
गणेश चतुर्थी पर डेजी शाह ने किया बप्पा का स्वागत, कहा-आध्यात्मिक होना बहुत जरूरी है
'बिग बॉस 20' में चिकन को लेकर भिड़ीं आम्रपाली दुबे और माही विज, एक-दूसरे से कहा-'शट अप'
प्रीति जिंटा ने सिद्धिविनायक मंदिर की पुरानी तस्वीरें शेयर कर दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
सुरभि चंदना के घर गणपति भोग से पहले हुआ गैस लीक, बोलीं-'जब बप्पा साथ हों तो कोई बाधा बड़ी नहीं'
चार साल बाद फिर ट्रैक पर दौड़े अनिल कपूर, बोले-'तेज नहीं, बस चलते रहना जरूरी है'
गणेश चतुर्थी पर तुषार कपूर ने साझा की खुशी, बोले- ‘ऐसा लग रहा जैसे बप्पा जल्दी आ गए’
जल्द मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु, गोद भराई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं
सुनीता आहूजा ने गणपति स्थापना पर किया खुलासा, बताया बेटे के साथ फिल्म में आएंगी नजर
अफवाहों पर अमिताभ बच्चन ने खुद लगाई रोक, कहा-'मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा'
शरीर में बहती हैं 5 प्राण ऊर्जाएं, जानिए इनके रंग और काम
तनाव और अनिद्रा से हैं परेशान; रोज 10 मिनट करें शवासन, मिलेगा गहरा सुकून
स्तन कैंसर से बचाव की पहली सीढ़ी है जागरूकता, इन बदलावों पर दें ध्यान
भस्म आरती: गुलाब की माला और वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
'राइज एंड फॉल सीजन 2' का प्रोमो रिलीज, होस्ट के तौर पर नजर आएंगे वीरेंद्र सहवाग
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'महिलाएं स्वभाव से ही मल्टीटास्कर होती हैं', प्रीति जिंटा ने खोला पेशेवर और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस का राज
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
फ्रेंच-इंडियन रोमांस 'स्टे' में नजर आएंगी पल्लवी शारदा, बिजनेस वुमन के रोल में आएंगी नजर
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
रोज करें चक्रासन का अभ्यास, जानें करने का सही तरीका और फायदे
नाश्ते में करते हैं ये 4 गलतियां तो पूरे दिन रहेगी थकान, आज ही सुधारें आदत
रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक
देखें आज 17/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope