• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत बहुत जल्द टॉप-3 अर्थव्यवस्था में होगा शामिल: पीएम

India will soon be included in the top-3 economy: PM - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रोजगार मेले के तहत सरकारी विभाग और संगठनों में नवनियुक्त भर्तियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए। युवाओं को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि भारत बहुत जल्द टॉप-3 अर्थव्यवस्था में शामिल हो जाएगा। उन्होंने कहा, "भारत इस दशक में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन जाएगा। जब मैं गारंटी देता हूं तो मैं इसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाता भी हूं।" 9 साल पहले आज ही के दिन शुरू की गई जन धन योजना की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "हमने आज ही के दिन नौ साल पहले जन धन योजना शुरू की थी। वित्तीय लाभ के अलावा, इस योजना ने रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।"
"खाद्य से लेकर फार्मा तक, अंतरिक्ष से लेकर स्टार्टअप तक, किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए सभी क्षेत्रों का विकास करना आवश्यक है। फार्मा क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है और यह आने वाले दिनों में रोजगार के बड़े अवसर पैदा करेगा। ऑटोमोबाइल उद्योग भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में ये दोनों इंडस्ट्री और भी विकसित होने वाली हैं।''
"2030 तक पर्यटन क्षेत्र का भारतीय अर्थव्यवस्था में 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक का योगदान होने की संभावना है। यह 13-14 करोड़ नई नौकरियां पैदा कर सकता है।"
मोदी ने कहा कि युवाओं के लिए नए रास्ते खोलने के लिए अर्धसैनिक बलों की भर्ती प्रक्रिया में भी कई बदलाव किए गए हैं।
मोदी ने कहा, "इन दिनों फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के महत्व पर बहुत चर्चा हो रही है। भारत का फूड प्रोसेसिंग मार्केट पिछले साल 26 लाख करोड़ रुपये का था। अगले तीन सालों में यह क्षेत्र 35 लाख करोड़ रुपये का हो जाएगा।"
उन्होंने आगे कहा कि देश मोबाइल फोन के साथ-साथ अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर भी फोकस कर रहा है।
प्रधान मंत्री ने बताया, "हम आईटी हार्डवेयर उत्पादन क्षेत्र में वही सफलता दोहराने वाले हैं जैसे हमने मोबाइल फोन क्षेत्र में हासिल की थी।"
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India will soon be included in the top-3 economy: PM
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, prime minister narendra modi, employment fair, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved