• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

रूस को तीन मिग 21 गिफ्ट में देगा भारत, अक्टूबर में आएंगे पुतिन

नई दिल्ली। भारत अपने पुराने दोस्त रूस को तीन मिग 21 विमान गिफ्ट में देगा। भारत यह गिफ्ट देकर यह संदेश देने की कोशिश करेगा कि अमेरिका के काफी प्रयासों के बावजूद भारत और रूस के बीच दोस्ती कम नहीं हुई है। रूस अब भी भारत के लिए सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण हथियार आपूर्तिकर्ता है।
आपको बता दें कि भारत और रूस के बीच 19वें शिखर सम्मेलन के लिए रूसी राष्ट्रपति ब्लामिदिर पुतिन अक्टूबर के पहले सप्ताह में भारत के दौरे पर आ रहे हैं। भारत इस दौरे पर भारत हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में बने तीन मिग 21 विमान अपने पुराने दोस्त रूस को भेंट करेगा। इसमें एक टाइप 75 और दो टाइप 77 एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। भारतीय रंगों से सजे ये तीन फाइटर प्लेन मॉस्को पहुंचेंगे।

गौरतलब है कि मिग 21 विमान रूस के लिए गौरव का प्रतीक है। यह इतिहास में सबसे ज्यादा उत्पादित सुपरसोनिक लड़ाकू विमान है। लगभग 11,500 मिग 21 विमानों ने दुनियाभर के 50 से ज्यादा देशों की वायुसेनाओं में सेवाएं दी हैं।
इस सम्मेलन के बीच भारत और रूस के अलावा दुनिया की नजर दोनों देशों के बीच अहम समझौतों पर होगी। पुतिन की यात्रा पर दोनों देशों के बीच 40 हजार करोड़ रुपए कीमत की एस 400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की डील होने की संभावना है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-india will give three MiG-21 gifts to Russia, Putin will come in October
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india, mig-21, russia, putin, vladimir putin, रूस, ब्लामिदिर पुतिन, मिग-21, नरेंद्र मोदी \r\n\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved