• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

देश में कोरोना से 24 घंटे के अंदर 1429 नए मरीज आए,57 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मरीज लगातार बढते जा रहें हैं। इसी बीच 5063 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक,पिछले 24 घंटे में 1429 नए मामले सामने आए हैं और 57 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 24,506 हो गई है, जिसमें 18,668 सक्रिय हैं, 5,063 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 775 लोगों की मौत हो गई।आज से देश भर में सभी दुकानें खुल जाएंगी। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रलाय के मुताबिक शनिवार सुबह तक अंडमान-निकोबार में 127 कोरोना के मामले सामने आए हैं, जिनमें से 11 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। उधर, आंध्र प्रदेश में शनिवार सुबह तक 955 मामले सामने आए। 145 को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि 29 की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में सिर्फ 1 मामला सामने आया है। असम में अब तक 36 लोग इस वायरस से पीड़ित बताये गए हैं जबकि 19 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है । यहां एक की मौत हुई है।
बिहार में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। अब तक स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 233 लोग इस वायरस से पीड़ित है, जिनमें से 46 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां दो की मौत हुई है।
चंडीगढ़ में 27 मामले सामने आए हैं। इनमें से 14 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ में 36 मामले सामने आए, 30 लोगों को डिस्चार्ज किया है।
इधर दिल्ली में कोरोना से संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मंत्रालय के मुताबिक 2514 लोग इस वायरस से पीड़ित हैं, 857 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 53 की मौत हुई है।
गोवा कोरोना फ्री स्टेट बना हुआ है जबकि गुजरात में 2815 मामले सामने आए हैं जिनमें से 265 को डिस्चार्ज किया है चुका है। यहां 127 लोगों की मौत हुई है।
हरियाणा में 272 मामले सामने आए 156 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 3 की मौत हुई है। हिमाचल में 40 मामले सामने आए 18 को डिस्चार्ज किया गया। यहां एक की मौत हो गई है।
जम्मू-कश्मीर में 454 मामले सामने आए हैं। 109 को डिस्चार्ज किया गया। 5 की मौत हो गई है। झारखंड में 57 मामले सामने आए ए8 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां अब 3 लोगों की मौत हुई है।
कर्नाटक में स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार सुबह तक 474 लोग कोरोना वायरस से पीड़ित थे, इसमें से 152 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 18 लोगों की मौत हुई है।
केरल में आंकड़ा 450 पहुंच चुका है। 331 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है । जबकि 3 की मौत हुई है। उधर, लद्दाख में आंकड़ा 20 पहुंच चुका है लेकिन यहां 14 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
मध्य प्रदेश में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है । यहां अब तक मिली रिपोटरें के मुताबिक 1852 लोग कोरोना पीड़ित बताए गए हैं। इनमें से 210 को डिस्चार्ज किया जा चुका है, 92 की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India total number of Coronavirus positive cases rise to 24,506 and 775 deaths
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: coronavirus, covid-19, coronavirusindia, lockdownindia, कोरोना वायरस, कोविड-19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved