दूसरी ओर, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कोरोना की भयावहता देखते हुए पूरी दुनिया से वैश्विक शांति को लेकर आह्वान किया। उन्होंने कहा, "मैं दुनिया के सभी कोनों में तत्काल वैश्विक युद्ध विराम का आह्वान कर रहा हूं। यह समय लॉकडाउन पर सशस्त्र संघर्ष और हमारे जीवन की सच्ची लड़ाई पर एक साथ ध्यान केंद्रित करने, शत्रुता को पीछे छोड़ने और अविश्वास और दुश्मनी को दूर करने का है।"
ध्यान रहे कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में है। कोरोना का जहर अब तक दुनियाभर के 16,000 से ज्यादा लोगों को निगल चुका है। वहीं, 3.6 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। इटली के बाद चीन में 3,270 मौत हो चुकी है। अकेले इटली में कोरोना से 6,077 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में भी 400 से ज्यादा लोग नही रहे हैं।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope