• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत ने आपदा प्रभावित सूडान को भेजी राहत सामग्री

India sent relief material to disaster affected Sudan - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। पिछले 30 सालों की सबसे बुरी बाढ़ से जूझ रहे सूडान को भारत ने भोजन और अन्य राहत सामग्री भेजी है। इस देश ने आपदा के चलते 3 महीने के लिए आपातकाल की घोषणा की है। सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन (सागर) मिशन के तहत भारतीय सेना को इस अफ्रीकी देश को भोजन सामग्री देने के लिए कहा गया है। इस वर्ष सूडान में बाढ़ के कारण 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 8.75 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं घरों, फसलों और आजीविका को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 का प्रसार सूडान में हालातों को और बदतर बना रहा है। भयावह बाढ़ और महामारी के कारण सूडान में खाद्य और स्वास्थ्य सुविधाएं महंगी हो गई हैं।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद और अन्य सहयोगी एजेंसियों भी यहां मदद कर रही हैं। भारत भी इस आपदाग्रस्त देश की मदद कर रहा है। भारत ने सूडान के लोगों के लिए सागर मिशन के हिस्से के रूप में 100 टन खाद्य सहायता की खेप भेजी है।

इस मिशन को 'सागर' शब्द 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मॉरीशस यात्रा के दौरान दिया था। भारतीय नौसेना ने कहा कि 'मिशन सागर-2' के हिस्से के रूप में भारतीय नौसेना जहाज ऐरावत ने मंगलवार को सूडान के बंदरगाह में प्रवेश किया और राहत सामग्री और खाद्य सामग्री प्रदान की।

भारत अपने मित्र देशों को प्राकृतिक आपदाओं और महामारी के कारण पैदा हुए संकट को कम करने के लिए सहायता प्रदान कर रहा है। भारतीय नौसेना, रक्षा और विदेश मंत्रालय और भारत की अन्य एजेंसियां साथ मिलकर इस मिशन को आगे बढ़ा रही है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India sent relief material to disaster affected Sudan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india, relief material, disaster affected, sudan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved