• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वैश्विक व्यापार में भारत की स्थिति मजबूत हुई, निर्यातकों के लिए 38 विकसित बाजारों के अवसर खुले : पीयूष गोयल

India Position in Global Trade Strengthens; 38 Developed Markets Open Up for Exporters: Piyush Goyal - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि बीते तीन वर्षों से अधिक समय में भारत का ग्लोबल ट्रेड फुटप्रिंट काफी मजबूत हुआ है और इससे निर्यातकों के लिए 38 विकसित देशों के बाजार खुले हैं। वैश्विक तनावों के बीच भारत की ग्लोबल ट्रेड में मजबूत होती स्थिति पर गोयल ने कहा, "भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार में एक नए युग की शुरुआत हो रही है और इसमें नया अध्याय लिखा जा रहा है, जो विश्व में भारत की स्थिति को और मजबूत करेगा। केंद्रीय मंत्री ने स्वीकार किया कि हाल में हुए वैश्विक घटनाक्रमों का देश के व्यापारिक आंकड़ों पर असर हो सकता है। हालांकि, उन्होंने प्रभाव को नियंत्रित कर लिया गया है।
गोयल ने कहा कि भारत की निर्यात की कहानी को केवल वस्तु व्यापार की दृष्टि से देखना ठीक नहीं है। भारत का सर्विस निर्यात बीते तीन से चार वर्षों से लगातार बढ़ रहा है, जो कि वैश्विक व्यापार में उठापटक के बीच देश को स्थिरता प्रदान करता है।
गोयल ने आगे कहा कि भारत द्वारा अन्य देशों के साथ किए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) से 38 विकसित देशों के बाजार निर्यातकों के लिए खुले हैं। इन देशों की प्रति व्यक्ति आय काफी अधिक है। ऐसे देश में निर्यातकों को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी, क्योंकि यह देश लागत के मोर्चे पर भारत से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे।
केंद्रीय के मुताबिक, जैसे ही यह एग्रीमेंट ऑपरेशनल हो जाएंगे, जिसमें यूके के साथ हुआ समझौता भी शामिल है, निर्यातकों के लिए कई अवसर खुलेंगे।
इसके अतिरिक्त, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था का व्यापक आधार मजबूत बना हुआ है। इसकी पुष्टि रिकॉर्ड एफडीआई इनफ्लो, वैश्विक स्तर पर भारत के साथ व्यापारिक साझेदारी मजबूत करने के लिए बढ़ने रुझान से होती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India Position in Global Trade Strengthens; 38 Developed Markets Open Up for Exporters: Piyush Goyal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: piyush goyal, global trade, india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved