• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत का प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष 2027 में 13.2 प्रतिशत बढ़ा, 13.38 लाख करोड़ रुपए पहुंचा नेट कलेक्शन

India Net Direct Tax Collection Rises by 13.2 in Current Financial Year, Reaching ₹13.38 Lakh Crore - Delhi News in Hindi

मुंबई । चालू वित्त वर्ष 2026-27 में 14 अक्टूबर तक भारत का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन) 13.21 प्रतिशत बढ़कर 13.38 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। आयकर विभाग द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, कॉरपोरेट टैक्स, गैर-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) से प्राप्त राजस्व में वृद्धि के चलते यह बढ़ोतरी दर्ज की गई। रिफंड को समायोजित करने से पहले सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह (ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन) 14.89 प्रतिशत बढ़कर 16.03 लाख करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 13.95 लाख करोड़ रुपए था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आयकर विभाग द्वारा जारी किए गए रिफंड में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। रिफंड का आंकड़ा एक साल पहले के 2.13 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 24.22 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2.65 लाख करोड़ रुपए हो गया।
इस दौरान शुद्ध कॉरपोरेट कर संग्रह बढ़कर 5.99 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 4.97 लाख करोड़ रुपए था। वहीं, गैर-कॉरपोरेट करों से शुद्ध संग्रह, जिसमें व्यक्तियों और अन्य गैर-कॉरपोरेट इकाइयों द्वारा चुकाए गए कर शामिल हैं, 6.54 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 6.92 लाख करोड़ रुपए हो गया।
वहीं, सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) से प्राप्तियों में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। शुद्ध एसटीटी संग्रह बढ़कर 46,840.43 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 30,901.81 करोड़ रुपए रहा था।
हालांकि, अन्य करों की श्रेणी में शुद्ध संग्रह नकारात्मक रहा और यह घटकर माइनस 1.64 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो एक वर्ष पहले इसी अवधि में 282.39 करोड़ रुपए था।
वहीं, सकल आधार पर कॉरपोरेट कर संग्रह बढ़कर 7.53 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 6.44 लाख करोड़ रुपए था। इसी प्रकार, सकल गैर-कॉरपोरेट कर संग्रह 7.20 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 8.03 लाख करोड़ रुपए हो गया।
बयान के मुताबिक, सकल एसटीटी संग्रह भी बढ़कर 46,840.43 करोड़ रुपए पहुंच गया, जो एक वर्ष पहले 30,901.81 करोड़ रुपए था। वहीं, अन्य करों के तहत सकल संग्रह 18.87 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वर्ष दर्ज 301.22 करोड़ रुपए से कम है।
सरकार ने कहा है कि प्रत्यक्ष कर संग्रह के आंकड़ों में कंपनियों के साथ-साथ व्यक्तियों, हिंदू अविभाजित परिवारों (एचयूएफ), फर्मों, एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स (एओपी), बॉडी ऑफ इंडिविजुअल्स (बीओआई), स्थानीय निकायों और कृत्रिम न्यायिक व्यक्तियों द्वारा चुकाए गए कर शामिल हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India Net Direct Tax Collection Rises by 13.2 in Current Financial Year, Reaching ₹13.38 Lakh Crore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india, india net direct tax collection, direct tax collection, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved