• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'इंडिया' नेताओं की मणिपुर को लेकर बैठक, शांति बहाली के लिए लड़ाई जारी रखने का संकल्प

India leaders meet on Manipur, resolve to continue fighting for peace - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए 'इंडिया' गठबंधन के नेताओं के साथ बैठक की और कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने की लड़ाई सड़क से संसद तक जारी रहेगी। इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव एलायंस यानि 'इंडिया' के सदस्य नेताओं ने खड़गे के कक्ष में मुलाकात की। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने 'इंडिया' के नेताओं के साथ बैठक की। मणिपुर में शांति लाने के लिए जो आवश्यक होगा, हम वह करेंगे। यह लड़ाई सड़क से संसद तक जारी रहेगी।”
'इंडिया' के नेता राज्यसभा में मणिपुर पर चर्चा और उच्च सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक विस्तृत बयान की मांग कर रहे हैं।
मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान अपनी बात रखी थी।
पीएम मोदी ने अपने दो घंटे से अधिक लंबे भाषण में आश्वासन दिया कि मणिपुर में शांति बहाल होगी और वह विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।
उन्होंने कहा था कि मणिपुर में भाजपा शासित राज्य सरकार पिछले छह वर्षों से वहां स्थिति को हल करने की कोशिश कर रही है और भविष्य में भी प्रयास जारी रहेंगे।
“पूरा देश और सदन मणिपुर के साथ है। हम मिलकर वहां शांति सुनिश्चित करेंगे,'' मोदी ने कहा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India leaders meet on Manipur, resolve to continue fighting for peace
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india, manipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved