• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तुष्टिकरण के लिए हिंदुत्व का अपमान कर रहा है INDIA - ज्योतिरादित्य सिंधिया

INDIA is insulting Hindutva for appeasement - Jyotiraditya Scindia - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान के संदर्भ में बिना नाम लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि नवगठित आईएनडीआईए के सनातन धर्म विरोधी विचार बाहर आ चुके हैं। ये तुष्टिकरण के लिए हिंदुत्व का अपमान करते हैं और हिंदू वोट के लिए कभी पूजा तो कभी धर्म पाठ का नाटक करते हैं। सिंधिया ने एक्स (पहले ट्विटर) कर लिखा, "नवगठित आईएनडीआईए के सनातन धर्म विरोधी विचार बाहर आ चुके हैं। तुष्टिकरण के लिए हिंदुत्व का अपमान करते हैं और हिंदू वोट के लिए कभी पूजा तो कभी धर्म पाठ का नाटक करते हैं।"
सिंधिया ने आगे कहा, "यह मत भूलिए कि हिंदुत्व के अंत का स्वप्न देखने वाले इतिहास में कई आक्रांताओं की नस्लों का अंत हो गया। अतः नफरत व विभाजनकारी राजनीति ना करें। भारत की पवित्र भूमि पर जन्म लिया हर धर्म, विचार, जीवनशैली ईश्वरीय व अजर अमर है।"
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-INDIA is insulting Hindutva for appeasement - Jyotiraditya Scindia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india, jyotiraditya scindia, hindutva, delhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved