नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री कैथरीन वोत्रां के बीच मंगलवार को एक अहम बैठक हुई। भारत और फ्रांस ने रक्षा सहयोग समझौते का नवीनीकरण अगले 10 साल के लिए बढ़ा दिया। वहीं, फ्रांस की हैमर मिसाइल भी भारत में बनेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग को नई दिशा देने पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान ये निर्णय लिए गए।
दरअसल, हैमर मिसाइल फ्रांस की एक अत्याधुनिक मीडियम रेंज की हवा से सतह पर मार करने वाली गाइडेड मिसाइल है। यह लड़ाकू विमान ‘राफेल’ का मुख्य हथियार भी है।
गौरतलब है कि भारत ने फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान खरीदे हैं। नए राफेल विमानों की बातचीत भी जारी है। ऐसे में हैमर मिसाइल का भारत में निर्माण होने से वायुसेना की शक्ति काफी बढ़ जाएगी।
दोनों रक्षा मंत्रियों की बातचीत का मुख्य फोकस रक्षा उपकरणों के सह-विकास और सह-उत्पादन, अत्याधुनिक तकनीक में साझेदारी, और दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सीधा जुड़ाव मजबूत करने पर रहा।
बैठक के दौरान भारत और फ्रांस ने अगले 10 वर्षों के लिए रक्षा सहयोग समझौते को नवीनीकृत किया। यह समझौता भारतीय पक्ष की ओर से रक्षा सचिव और फ्रांसीसी पक्ष की ओर से अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं रणनीति के उप महानिदेशक द्वारा हस्ताक्षरित किया गया। इस कदम को दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और गहराई देने वाला माना जा रहा है।
एक और बड़ी घोषणा के तहत भारत की भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और फ्रांस की सैफ्रान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिफेंस के बीच हैमर मिसाइलों पर समझौता हुआ। भारत में हैमर मिसाइलों के निर्माण के लिए संयुक्त उद्यम के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल से ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा मिलेगा और उन्नत हथियार प्रणालियों के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता मजबूत होगी।
दोनों देशों ने यह भी घोषणा की कि भारतीय सेना और फ्रांसीसी थल सेना के प्रतिष्ठानों में अधिकारियों की पारस्परिक तैनाती की जाएगी। इससे सैन्य स्तर पर समन्वय, अनुभव साझा करने और संयुक्त अभियानों की समझ को और मजबूती मिलेगी।
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की सशस्त्र बल एवं पूर्व सैनिक मामलों की मंत्री कैथरीन वोत्रां ने मंगलवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में छठे भारत–फ्रांस वार्षिक रक्षा संवाद की संयुक्त अध्यक्षता की। यह उच्चस्तरीय बैठक ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य तेजी से बदल रहा है और हिंद महासागर क्षेत्र सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बन चुका है।
बैठक के दौरान दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग को नई दिशा देने पर विस्तार से चर्चा की। रक्षा उपकरणों के संयुक्त विकास और संयुक्त उत्पादन, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी में साझेदारी तथा दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच प्रत्यक्ष समन्वय को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।
दोनों मंत्रियों ने स्पष्ट किया कि भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग केवल लेन-देन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपसी विश्वास, साझा रणनीतिक दृष्टि और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता पर आधारित संबंध है। इस वार्ता का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय यह रहा कि भारत और फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग समझौते को अगले दस वर्षों के लिए नवीनीकृत कर दिया गया। यह नवीनीकरण दोनों देशों के बीच स्थिर और विश्वसनीय रक्षा साझेदारी का प्रतीक माना जा रहा है।
बैठक के दौरान भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और फ्रांस की रक्षा कंपनी सैफ्रान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड डिफेंस के बीच भारत में हैमर मिसाइलों के निर्माण के लिए संयुक्त उद्यम स्थापित करने संबंधी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
इस पहल से देश में उन्नत शस्त्र प्रणालियों के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी। दोनों देशों ने यह भी घोषणा की कि भारतीय थल सेना और फ्रांसीसी थल सेना के प्रतिष्ठानों में अधिकारियों की पारस्परिक तैनाती की जाएगी। इससे सैन्य प्रशिक्षण, रणनीतिक समन्वय और परिचालन सहयोग को नया आयाम मिलेगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र में “प्रथम प्रत्युत्तरकर्ता” और “क्षेत्रीय सुरक्षा प्रदाता” की भूमिका निभाता रहा है। भारत क्षेत्रीय देशों को रक्षा, समुद्री सुरक्षा और मानवीय सहायता के क्षेत्र में निरंतर सहयोग देता रहा है।
आतंकवाद के विषय में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद क्षेत्रीय शांति के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है।
फ्रांस की मंत्री कैथरीन वोत्रां ने भारत की मेजबानी के लिए आभार व्यक्त किया और भारतीय थल सेनाओं के संयुक्त सैन्य अभ्यास को द्विवार्षिक से वार्षिक किए जाने के निर्णय का स्वागत किया।
बेंगलुरु में आयोजित यह वार्ता भारत और फ्रांस के बीच बढ़ते रणनीतिक विश्वास, रक्षा सहयोग, और दीर्घकालिक साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक कदम मानी जा रही है।
--आईएएनएस
ग्रहों का बड़ा बदलाव: शुक्र की चाल बदली, सूर्य-बुध का मीन में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ
शनि-शुक्र की मीन राशि में युति, इन राशियों के लिए खुल सकते हैं धन के नए रास्ते
टी-सीरीज ने अलग अंदाज में जाह्नवी कपूर को विश किया बर्थडे, 'पेड्डी' के सेट से दिखाया पर्दे के पीछे का सीन
UPSC CSE 2025 का रिजल्ट घोषित, सामान्य वर्ग के 317 और ओबीसी वर्ग के 306 छात्रों ने मारी बाजी
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में पहुंचीं नीना गुप्ता, फोटो शेयर कर दी शुभकामनाएं
UPSC सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
होली पर फॉलो करें आयुष मंत्रालय के टिप्स, यहां पढ़ें
'सूजे पैर और मोटे छाले, यह निशान नहीं दर्द हैट', डांस के बाद सपना चौधरी ने दिखाई असली मेहनत
अब मैं खुद से पूछती हूं कि मैं सच में कहां की हूं -सेलिना जेटली
‘छाप तिलक’ हुआ रिलीज ! अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की फिल्म ‘Ginny Wedss Sunny 2’ का पहला गाना आया सामने!
'15 साल में बना प्यार भरा परिवार', अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने मनाई शादी की सालगिरह
गोरखपुर का बुढ़िया माई मंदिर: आस्था का केंद्र, जहां 'अकाल मृत्यु' के संकट से मुक्ति की है अटूट मान्यता
आईएमएसओएस 2026 - बीएमकॉन में बोन कैंसर की नवीनतम उपचार पद्धती पर होगी चर्चा
राशिफल 4 मार्च 2026: होली-धुलेंडी के उत्साह में सावधानी जरूरी, राहु काल में न बढ़े जोखिम
कृति सेनन से 'बेहतर होने की जंग' में यामी गौतम की सफाई, कहा, 'ऐसे पीआर हथकंडे नहीं अपनाती'
'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' के नए गाने को आदिति भाटिया ने किया प्रमोट, शेयर किया वीडियो
श्यामा माई मंदिर: महाराज की चिता पर बना मंदिर, जहां श्मशान में होते हैं मांगलिक कार्य
5 मार्च का पंचांग: गुरुवार को अभिजित के साथ विजय मुहूर्त का संयोग, जान लें भद्रा का समय
बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग अमेरिका का 'एक सपना', मरते दम तक नहीं होगा पूरा : ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान

ईरानी नौसेना के जहाज को कोच्चि में डॉकिंग की अनुमति इंसानियत के आधार पर दी: एस. जयशंकर

भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 308, दुनिया में तीसरे स्थान पर: हुरुन रिपोर्ट
साप्ताहिक राशिफल: मेष, सिंह, कन्या और कुंभ राशि के लिए लाभ के संकेत, वृषभ को इस सप्ताह रहना होगा सावधान
'द 50' से बाहर होने पर बोलीं दिव्या अग्रवाल, 'मैं किसी भी तरह का रियलिटी शो नहीं करूंगी'
प्रियंका चोपड़ा ने फिर बढ़ाया भारत का मान, ऑस्कर 2026 की प्रेजेंटर्स लिस्ट में शामिल हुआ अभिनेत्री का नाम
कृति सेनन से 'बेहतर होने की जंग' में यामी गौतम की सफाई, कहा, 'ऐसे पीआर हथकंडे नहीं अपनाती'
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में पहुंचीं नीना गुप्ता, फोटो शेयर कर दी शुभकामनाएं
लाफ्टर शेफ सीजन 3 में 'निया शर्मा 2.0', सेट पर छाया हंसी का माहौल
'15 साल में बना प्यार भरा परिवार', अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने मनाई शादी की सालगिरह
वैष्णो देवी में जन्मदिन मनाने पर बोलीं संदीपा धर- यह मेरे लिए आध्यात्मिक जीवनशैली
दो जी सिने अवॉर्ड मिलने पर बोलीं अनीत पड्डा, 'मैंने मेहनत से अपने पापा का सपना पूरा किया'
शंकर महादेवन: कंप्यूटर साइंस इंजीनियर से लेकर सुरों के सरताज बनने का सफर, बिना सांस लिए गया था पहला गाना
सुभाष घई ने युवाओं को दी सीख, बोले-एआई को दुश्मन नहीं, सहायक टूल समझें
लियोनार्डो दा विंची के आविष्कारों से रूबरू हुईं आहाना कुमरा, इटली ट्रिप को बताया 'जादुई'
रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने के साथ फेफड़ों व हृदय के लिए फायदेमंद है भुजंगासन
हाई बीपी और शुगर के लिए संजीवनी है सुबह की सैर, जानें क्या है सैर का सही तरीका
कमर दर्द से राहत और बेहतर पाचन के लिए रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन
हाइपरटेंशन से बचने के लिए अपनाएं स्वस्थ जीवनशैली, खानपान में इन चीजों को करें शामिल
पीरियड्स में दर्द, थकान या चिड़चिड़ापन से परेशान? सही देखभाल से रहें फिट
30 की उम्र के बाद नहीं छूट रही मीठा खाने की आदत, इन सुपरफूड्स से करें मधुमेह को कंट्रोल
अनिद्रा से हैं परेशान? इन 7 योगासनों से पाएं गहरी और सुकून भरी नींद
आयुर्वेद के 3 उपाय दूर करेंगे एनीमिया की परेशानी, रखना होगा कुछ विशेष बातों का ध्यान
रीढ़ की हड्डी को लचीला और मन को शांत बनाता है 'मारीच्यासन'
कोलेस्ट्रॉल बीमारी नहीं, खराब जीवन शैली का संकेत; जानें क्या कहता है आयुर्वेद
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
बॉडी को डिटॉक्स कर तनाव दूर करता है शशांकासन, ऐसे करें अभ्यास
बार-बार पेट फूलना किसी बड़े खतरे का हो सकता है संकेत, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
किशोरावस्था में व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम: नई स्टडी में खुलासा
मधुमेह, बवासीर और पीलिया, रसौत है हर समस्या का समाधान
हेल्थ टिप्स : खुश और सेहतमंद रहने का बेहतरीन तरीका है 'सेल्फ लव'
दिमाग को शांत और रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए रोज करें पादहस्तासन
थायराइड को बिगाड़ सकते हैं ये आहार, जानें क्या खाए और क्या नहीं
रोजाना करें कटिचक्रासन, पेट की चर्बी को कहें अलविदा
घर में जरूर लगाए ये तीन पौधे, त्वचा और पेट संबंधी रोगों से मिलेगा छुटकारा
ठंड से बचने के लिए रोजाना खाएं अंडा, इम्यूनिटी होगी मजबूत और थकान होगी दूर
मोरिंगा ऑयल : प्रदूषण और धूप से खराब स्किन पर असरदार, दाग-धब्बों को भी करे दूर
पेट में बढ़ती एसिडिटी का कारण हो सकते हैं प्राकृतिक से मिले ये फल, जानें सेवन से जुड़ी सावधानियां
प्रेग्नेंसी में इन फलों का करें सेवन, मां के साथ शिशु के लिए भी फायदेमंद
गर्भाशय को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 4 आसान उपाय, हार्मोन संतुलन से प्रजनन क्षमता तक मिलेगा लाभ
गुनगुने नींबू पानी से लेकर जीरा पानी तक, इन देसी ड्रिंक्स से तेजी से घटेगा वजन
थायराइड से तनाव तक कई समस्याओं में लाभकारी होता है सर्वांगासन
हेल्थ टिप्स : वात, कफ और पित्त प्रवृत्ति के लिए छाछ पीने के नियम अलग, जानें कैसे सही अनुपात में करें सेवन
देखें आज 07/03/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope