• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली प्रदर्शन पर यूएन की टिप्पणी पर भारत का दो-टूक जवाब : चिंताएं बेबुनियाद, आंतरिक मामलों में दखल बर्दाश्त नहीं

India firm response to UN remarks on Delhi protests : Concerns baseless, interference in internal affairs unacceptable - Delhi News in Hindi

जिनेवा/नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन और उस दौरान हुई पुलिसिया कार्रवाई पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग (UNHRC) द्वारा जताई गई चिंता को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है। जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए यूएन की चिंताओं को 'पूरी तरह बेबुनियाद' और 'भारत के आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप' करार दिया है। यूएन मानवाधिकार आयोग ने क्या कहा था? संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान राजनीतिक नेताओं, प्रदर्शनकारियों, नागरिक समाज के सदस्यों, वकीलों और पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की खबरों पर चिंता व्यक्त की थी। आयोग ने भारतीय अधिकारियों से अपील की थी कि मनमाने ढंग से हिरासत में लिए गए सभी लोगों को तुरंत और बिना शर्त रिहा किया जाए।
जिनेवा में भारतीय मिशन का करारा पलटवार
यूएन के बयान के जवाब में जिनेवा में भारतीय मिशन ने आधिकारिक बयान जारी कर देश की लोकतांत्रिक और न्यायिक व्यवस्था की मजबूती को रेखांकित किया।
भारतीय मिशन ने कहा : मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था: "भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहां शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने का अधिकार संविधान द्वारा प्रदत्त है। यह अधिकार हमारे मजबूत संस्थानों, एक स्वतंत्र न्यायपालिका और स्वतंत्र मीडिया द्वारा पूरी तरह सुरक्षित है।"
पब्लिक ऑर्डर और कानून का शासन: "किसी भी अन्य परिपक्व लोकतंत्र की तरह, भारतीय नागरिक लोक व्यवस्था (पब्लिक ऑर्डर) के हित में उचित प्रतिबंधों के दायरे में रहकर ही इस अधिकार का उपयोग करते हैं। प्रशासन पूरी तरह कानून के अनुसार काम करता है और यदि किसी को कोई शिकायत हो, तो उसके निवारण के लिए हमारी स्वतंत्र अदालतें हमेशा खुली हैं।"
आंतरिक मामलों में दखल न देने की नसीहत: भारत ने स्पष्ट किया कि मानवाधिकार आयोग की ये टिप्पणियां तथ्यों से परे हैं और देश के अंदरूनी मामलों में दखल देती हैं।
निष्पक्षता का आईना दिखाया: भारतीय मिशन ने यूएन आयोग को नसीहत देते हुए कहा कि उसे अपनी निष्पक्षता और गैर-भेदभावपूर्ण कार्यप्रणाली के अनुरूप दुनिया के अन्य हिस्सों में हो रहे बड़े पैमाने के विरोध प्रदर्शनों पर भी उतना ही ध्यान देना चाहिए।
India UN Response Delhi Protest, UN Human Rights Commission CJP Protest, Permanent Mission of India Geneva, Right to Protest Constitution of India, Internal Affairs Interference, Delhi Police Detention Controversy

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India firm response to UN remarks on Delhi protests : Concerns baseless, interference in internal affairs unacceptable
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india firm response, un remarks, delhi protests, concerns baseless, interference, internal affairs, unacceptable, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved