• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत का निर्यात नवंबर में बढ़कर 67.8 अरब डॉलर रहा

India exports rose to 67.8 billion in November - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली, । भारत का कुल निर्यात (वस्तु और सेवाओं को मिलाकर) नवंबर 2024 में सालाना आधार पर 9.59 प्रतिशत बढ़कर 67.79 अरब डॉलर हो गया है। यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा सोमवार को दी गई। इस साल अप्रैल से नंवबर की अवधि में भारत के वस्तु निर्यात का संचयी मूल्य सालाना आधार पर 2.17 प्रतिशत बढ़कर 284.31 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 278.26 अरब डॉलर था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2024 के दौरान वस्तु निर्यात 32.11 अरब डॉलर रहा है, जो नवंबर 2023 में 33.75 अरब डॉलर था। इसमें मामूली गिरावट दर्ज की गई। इसकी मुख्य वजह पेट्रोलियम निर्यात में कमी आना है।
नवंबर में गैर-पेट्रोलियम वस्तुओं का निर्यात 28.40 अरब डॉलर रहा है, जो नवंबर 2023 में 26.36 अरब डॉलर था। इसमें सालाना आधार पर 7.75 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
वैश्विक अस्थिरता के कारण शिपिंग मार्ग बाधित होने के बाद भी नवंबर 2024 में वस्तुओं के निर्यात वृद्धि में मुख्य भूमिका, इंजीनियरिंग गुड्स, चावल, समुद्री उत्पाद और रेडी-मेड गारमेंट्स की रही।
इलेक्ट्रॉनिक गुड्स का निर्यात नवंबर 2023 में 2.24 अरब डॉलर से 54.72 प्रतिशत बढ़कर नवंबर 2024 में 3.47 अरब डॉलर हो गया। इंजीनियरिंग गुड्स का निर्यात नवंबर 2023 में 7.82 अरब डॉलर से 13.75 प्रतिशत बढ़कर नवंबर 2024 में 8.90 अरब डॉलर हो गया।
चावल का निर्यात नवंबर 2023 में 0.59 अरब डॉलर से 95.18 प्रतिशत बढ़कर नवंबर 2024 में 1.14 अरब डॉलर हो गया।
समुद्री उत्पाद निर्यात नवंबर 2023 में 0.64 अरब डॉलर से 17.82 प्रतिशत बढ़कर नवंबर 2024 में 0.76 अरब डॉलर हो गया।
रेडीमेड गारमेंट्स का निर्यात नवंबर 2023 में 1.02 अरब डॉलर से 9.81 प्रतिशत बढ़कर नवंबर 2024 में 1.12 अरब डॉलर हो गया।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर 2024 में कुल आयात (वस्तु और सेवाओं को मिलाकर) 87.63 अरब डॉलर रहने का अनुमान है, जो नवंबर 2023 की तुलना में 27.47 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।
नवंबर 2024 में सोने का आयात 14.8 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। सोने के आयात में उछाल के कारण नवंबर में वस्तु व्यापार घाटा 27.14 अरब डॉलर से बढ़कर 37.84 अरब डॉलर हो गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India exports rose to 67.8 billion in November
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india exports, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved