नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में हाल ही में हुए हमलों और बढ़ते तनाव को लेकर भारत ने गहरी चिंता जताई। इस क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्तों से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों को फिर से निशाना बनाया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यह कहने के बाद कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच हुआ संघर्षविराम अब प्रभावी रूप से खत्म हो गया है। कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में छह प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई। ट्रंप ने ईरान पर अमेरिका के नए सैन्य हमलों के बाद यह बयान दिया, जिससे पश्चिम एशिया से तेल की आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है।
यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में तनाव फिर बढ़ गया है। इसकी वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर हुए कई नए हमले हैं। यह रास्ता दुनिया के सबसे अहम तेल परिवहन मार्गों में से एक है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार देर रात एक बयान जारी करते हुए कहा, "भारत पश्चिम एशिया में हाल के हमलों और बढ़ते तनाव को लेकर बहुत चिंतित है। ये घटनाएं क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को नुकसान पहुंचा सकती हैं।"
बयान में कहा गया, "भारत सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव कम करने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील करता है। साथ ही यह भी जरूरी है कि ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार बिना किसी रुकावट के जारी रहे। हम सभी पक्षों से बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने की अपील करते हैं, ताकि इस संघर्ष का शांतिपूर्ण और स्थायी समाधान निकाला जा सके।"
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखा गया। ब्रेंट क्रूड की कीमत 6.52 प्रतिशत यानी 4.69 डॉलर बढ़कर करीब 80 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। वहीं, अमेरिका के वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) तेल की कीमत भी छह प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर करीब 75 डॉलर प्रति बैरल हो गई।
ट्रंप ने बुधवार को ईरान को चेतावनी दी कि अगर तेहरान ने हमले जारी रखे तो अमेरिका आगे भी सैन्य कार्रवाई कर सकता है और नौसैनिक नाकेबंदी भी लागू कर सकता है। उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत अब उन्हें ज्यादा उपयोगी नहीं लगती, हालांकि उन्होंने यह संकेत दिया कि उनके अधिकारी बातचीत जारी रख सकते हैं।
ट्रंप ने यह बातें अंकारा में हुए नाटो सम्मेलन के दौरान नाटो महासचिव मार्क रूटे और बाद में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ मुलाकात के दौरान कहीं। उन्होंने ईरान पर आरोप लगाया कि उसने अमेरिका की ओर से दिए गए अस्थायी संघर्षविराम का उल्लंघन किया।
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने हमसे कहा था कि अंतिम संस्कार के दौरान हमें निशाना न बनाएं। मैंने कहा था कि ऐसा नहीं करूंगा। हमने ऐसा नहीं किया। बल्कि हमने उनके लिए स्थिति सुरक्षित बनाई। इसके बाद ईरान ने फिर से हमले शुरू कर दिए। उन्होंने कल जहाजों पर रॉकेट दागने शुरू कर दिए। इसलिए हमने उन्हें बहुत कड़ा जवाब दिया। मैं कहूंगा कि यह 20 गुना ज्यादा ताकतवर हमला था। मैंने उनसे कहा है कि जब भी आप हमला करेंगे, हम जवाब देंगे।
जब उनसे पूछा गया कि क्या इसका मतलब फिर से बड़े स्तर पर युद्ध शुरू होना है, तो ट्रंप ने साफ जवाब नहीं दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि आगे और हमले हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि संभव है कि हम आज रात उन्हें फिर कड़ा जवाब दें। मैं उन्हें थोड़ी चेतावनी भी दूंगा। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी सेना को ईरान के खिलाफ कार्रवाई का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा, "मैंने सेना से कहा है कि पाइपलाइन को निशाना मत बनाओ, लेकिन खार्ग द्वीप पर बाकी सभी ठिकानों को निशाना बनाओ।" खार्ग द्वीप ईरान का सबसे बड़ा तेल निर्यात केंद्र है।
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि अमेरिकी सेना ने उन ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों के लिए खतरा पैदा कर रहे थे।
--आईएएनएस
साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 जुलाई): जानिए इस सप्ताह किस राशि पर होगी धन, सफलता और सौभाग्य की कृपा
राम गोपाल वर्मा की तारीफ पर गदगद हुईं यामी गौतम, कहा- 'सफर ही सबसे बड़ा शिक्षक रहा'
22 जुलाई का पंचांग: भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
राशिफल: हस्त नक्षत्र में चंद्रमा के गोचर से चमकेगा इन राशियों का भाग्य जानें सभी बारह राशियों का हाल
पति संग फीफा वर्ल्ड कप फाइनल देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, तस्वीरों के साथ शेयर किया अनुभव
राशिफल 21 जुलाई 2026: चंद्रमा का तुला राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार
प्रीति जिंटा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, सरकार से की बातचीत की अपील
दिव्यांका त्रिपाठी के जुड़वां बच्चों संग दिखीं रूहानिका धवन, भावुक पोस्ट ने खींचा ध्यान
संजू बाबा की दुल्हन बनने से पहले मान्यता दत्त फिल्मों में आजमा चुकी थीं किस्मत, 'गंगाजल' से मिली पहचान
नौकरी छूटने के बाद ज्योतिष की ओर बढ़े कदम, नीति कोटिया ने साझा किया करियर और दशम भाव का अध्ययन
अमिताभ बच्चन ने अस्पताल के अनुभव के जरिए बयां किया जिंदगी का कड़वा सच
पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है'
फिल्म 'यहां' की रिलीज के 21 साल पूरे, मनीषा लांबा ने पुराने दिनों को याद कर लिखा नोट
JSW MG अगस्त 2026 में लॉन्च करेगी 7 सीटों वाली ईवी और हाइब्रिड SUV, महिंद्रा से होगी सीधी टक्कर
छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग
14वीं सेंट सोल्जर फुटबॉल ट्रॉफी का जोश और खेल भावना के साथ आगाज़
सिर्फ मीठी चीजों में ही नहीं, इन पैक्ड फूड्स में भी छिपी होती है चीनी
शनि गोचर: मेष-मीन-कुंभ पर साढ़े साती और सिंह-धनु पर ढैया का प्रभाव, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
लोकसभा में किरेन रिजिजू बोले- 'सरकार नीट मुद्दे पर चर्चा को तैयार', विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही स्थगित

दिल्ली मेट्रो ने 16 स्टेशनों को बंद किया; राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा जारी

काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल
राशिफल 22 जुलाई : कुंभ और मीन राशि के लिए नए अवसर, वृश्चिक राशि के जातक निवेश में बरतें सावधानी
'मेरे पापा भी मुझे इतना किस नहीं करते...' राम कपूर पर फूटा श्रेया कालरा का गुस्सा
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर 'वाराणसी' से सामने आया 'मंदाकिनी' का फर्स्ट लुक
सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया खास संदेश, लिखा-'अच्छा स्वभाव जीत लेता है दिल'
जेनिफर विंगेट ने बॉयफ्रेंड विलियम संग रचाई दूसरी शादी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
एस. जानकी के गानों में खोईं शिवानी नारायणन, दी यादगार श्रद्धांजलि
राम गोपाल वर्मा की तारीफ पर गदगद हुईं यामी गौतम, कहा- 'सफर ही सबसे बड़ा शिक्षक रहा'
महिलाओं का सम्मान उनके कपड़ों से नहीं, उनकी पहचान से होना चाहिए : निधि शेट्टी
पति संग फीफा वर्ल्ड कप फाइनल देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, तस्वीरों के साथ शेयर किया अनुभव
दिव्यांका त्रिपाठी के जुड़वां बच्चों संग दिखीं रूहानिका धवन, भावुक पोस्ट ने खींचा ध्यान
शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास
घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट'
शिल्पा शिंदे के ऑर्डर पर फूट-फूटकर रोईं शिवांगी जोशी, दोस्त हर्षद चोपड़ा से दूरी बनाने की बात पर छलके आंसू
'मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो कहानी दिलचस्प होगी', शहनाज गिल ने अपनी लव स्टोरी को लेकर कही बड़ी बात
इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण
शादी की 5वीं सालगिरह पर दिशा परमार ने पति राहुल वैद्य पर लुटाया प्यार, लिखा-आपके साथ सपनों जैसी जिंदगी
छोटी उम्र में सफेद हो रहे बाल? दवा नहीं योगासन से बनेगी बात, रोजाना करें सर्वांगासन का अभ्यास
सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा
क्या कम हो रही है आपकी सुनने की क्षमता? शरीर पहले ही देने लगता है ये संकेत
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
रोजाना शराब की एक ड्रिंक भी बढ़ा सकती है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा: अध्ययन
डिजिटल दौर में आंखों का रखें ख्याल, आयुर्वेद के ये आसान उपाय आएंगे काम
रीढ़ को मजबूत कर पाचन को बेहतर बनाता है अर्ध मत्स्येंद्रासन, आयुष मंत्रालय ने गिनाए फायदे
गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर
गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव
तनाव और बेचैनी से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद शून्य मुद्रा, कानों की परेशानी से भी मिलती है राहत
भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव करेंगे ये नेचुरल ड्रिंक्स, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी
हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन, रोजाना 15 मिनट के अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
गर्भावस्था और प्रसव के बाद महिलाओं के लिए फायदेमंद है व्यायाम, डिप्रेशन और एंग्जायटी होगी कम
एसी के ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ रहा त्वचा और बालों का रूखापन, ऐसे करें देखभाल
सिर्फ मीठी चीजों में ही नहीं, इन पैक्ड फूड्स में भी छिपी होती है चीनी
सिर्फ सजावट नहीं, सेहत का भी ख्याल रखता है स्नेक प्लांट, जानिए फायदे
भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी: आयुष मंत्रालय
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
क्या हाई ब्लड प्रेशर बदल सकता है आपका व्यक्तित्व? नई स्टडी में सामने आया चौंकाने वाला दावा
पीठ- कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह
5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी
पीठ दर्द और मानसिक तनाव से चाहिए मुक्ति? आज ही से शुरू करें 'आकर्ण धनुरासन'
'लकड़ी की काठी' की सफलता को लेकर शेखर कपूर बोले, 'तब नहीं सोचा था कि यह गीत कई पीढ़ियों का पसंदीदा बन जाएगा'
क्या फिश ऑयल कैप्सूल अल्जाइमर से बचा सकते हैं? नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा
देखें आज 22/07/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope