• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संसद से चुनाव आयोग तक INDIA गठबंधन का मार्च : राहुल समेत कई सांसद हिरासत में,प्रियंका बोली-सरकार कायर है

INDIA alliance march from Parliament to Election Commission: Many MPs including Rahul detained, Priyanka said- Government is coward - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। SIR और कथित वोटर चोरी के मुद्दे पर सोमवार को राजधानी में सियासी घमासान देखने को मिला। INDIA गठबंधन ने संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक जोरदार मार्च निकाला। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए। दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, संजय राउत और सागरिका घोष सहित अन्य इंडिया ब्लॉक सांसदों को हिरासत में लिया, जो एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और संसद से भारत के चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहे थे।लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हकीकत यह है कि वे बोल नहीं सकते। सच्चाई देश के सामने है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है। यह संविधान बचाने की लड़ाई है। यह लड़ाई एक व्यक्ति, एक वोट की है। हम एक साफ़-सुथरी मतदाता सूची चाहते हैं।" कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "डरें हुए हैं। सरकार कायार है।"दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, संजय राउत और सागरिका घोष सहित अन्य इंडिया ब्लॉक सांसदों को हिरासत में लिया, जो एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और संसद से भारत के चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहे थे।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पुलिस बैरिकेड के ऊपर से कूद गए क्योंकि दिल्ली पुलिस ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान "मतदाता धोखाधड़ी" के आरोपों के विरोध में संसद से भारत के चुनाव आयोग तक मार्च कर रहे INDIA ब्लॉक नेताओं को रोक दिया।
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा, "हमारे लोकतंत्र पर सवाल उठ रहा है...उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे तो किस तरह सिर्फ वोट चोरी नहीं हुई बल्कि बूथ कैप्चरिंग भी हुई...उस समय चुनाव आयोग ने कार्रवाई क्यों नहीं की? सवाल यह भी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-INDIA alliance march from Parliament to Election Commission: Many MPs including Rahul detained, Priyanka said- Government is coward
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: election commission, sir, voter theft, india alliance, india, rahul gandhi, priyanka gandhi vadra, samajwadi party, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved