• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'सभ्य समाज में अमर्यादित भाषा अस्वीकार्य', राहुल के बयान पर रिजिजू ने किया पलटवार

Indecent language is unacceptable in a civilized society, Rijiju retorts to Rahul Gandhis statement - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छठ पूजा को लेकर दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार किया है। रिजिजू ने कहा सभ्य समाज में गंदी भाषा कभी स्वीकार नहीं की जा सकती है। आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी टिप्पणी की है, जिससे कांग्रेस के सदस्य भी शर्मिंदा हैं। उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों से उनकी अपनी पार्टी को बहुत नुकसान हुआ है। कांग्रेस के अच्छे लोग भी शर्मिंदा हैं, क्योंकि किसी भी जिम्मेदार नेता को ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता इस तरह की बातें करते हैं कि देश की जनता उन्हें दोबारा सत्ता में आने का मौका नहीं देगी। कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा विहीन पार्टी और ऐसी गंदी भाषा का इस्तेमाल करने वाले नेताओं को सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता। भारत की जनता इस तरह के व्यवहार को कभी स्वीकार नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी से परेशान हो चुकी है। कांग्रेस में कुछ अच्छे लोग भी हैं, जो यह जानते हैं कि राहुल गांधी जब भी मुंह खोलते हैं, कांग्रेस पार्टी को नुकसान कराते हैं। देश तो प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है, लेकिन राहुल गांधी अपने बयानों से कांग्रेस को धूमिल करने का लगातार काम कर रहे हैं।
बता दें, शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने भी राहुल गांधी के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक बच्चे हैं और नाचने-गाने से ऊपर उनकी सोच नहीं है। शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी की सोच इस तरह की है कि वे विदेश जाते हैं तो देश का अपमान करते हैं और भारत में रहकर प्रधानमंत्री मोदी का अपमान करते हैं। ऐसे लोगों को नाच गाने के अलावा कुछ आता भी नहीं है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indecent language is unacceptable in a civilized society, Rijiju retorts to Rahul Gandhis statement
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: union minister kiren rijiju, kiren rijiju, prime minister narendra modi, narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved