• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारणी में राहुल गांधी को फिर पार्टी अध्यक्ष बनने का पारित किया गया प्रस्ताव

In the National Executive of the Indian Youth Congress, a resolution was passed for Rahul Gandhi to become the party president again. - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक के दूसरे दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पुन: कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनने को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव और संगठनात्मक प्रस्ताव को समवेत स्वर में सर्वसम्मति से सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा और सभी प्रदेश अध्यक्षों द्वारा पारित किया गया। दो दिवसीय बैठक में अनेक विषयों पर गहन चिंतन और विचार विमर्श हुआ, अनेक मुद्दे जैसे की संगठन के सामने आने वाले दिनों में क्या क्या चुनौतियां है और उन चुनौतियों पर कैसे सफलता प्राप्त की जा सकती है, संगठन के प्रमुख कार्यक्रमों, आंतरिक चुनाव, सदस्यता अभियान, समेत सभी प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। देश के समक्ष जो गंभीर मुद्दे हैं जैसे की बेरोजगारी, बढ़ती मंहगाई, किसानों की समस्या, राष्ट्रीय सुरक्षा, देश की संपत्तियों को बेचने जैसे ज्वालंतशील मुद्दों पर आने वाले समय में किस तरह भाजपा सरकार के खिलाफ इन जन विरोधी मुद्दों पर लड़ाई लड़नी है, उस पर भी गंभीर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने और भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी और एआईसीसी सह सचिव कृष्णा अल्लावारू ने की।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी जी को पुन: कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहिए, इसके लिए बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
वहीं भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी और एआईसीसी सह सचिव कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि, भारतीय युवा कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता आने वाले दिनों में इस तानाशाह सरकार के खिलाफ संघर्ष करेगा और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और राहुल गांधी का संदेश जन जन तक पहुंचने का कार्य करेगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In the National Executive of the Indian Youth Congress, a resolution was passed for Rahul Gandhi to become the party president again.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian youth congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved