पटना। बिहार में गर्मी व लू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 101 हो गई। एक आधिकारिक आंकड़े से इस बात की जानकारी मिली है। हालांकि, अनौपचारिक रूप से कहा जा रहा है कि राज्य में भीषण गर्मी के कारण 250 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार सुबह 11 बजे तक गर्मी व लू के चलते 101 मौतें दर्ज की गईं हैं। औरंगाबाद में 48, गया में 39 और नवादा में 14 लोगों की मौत हुई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पटना, बेगूसराय, अरवल, जमुई, भोजपुर, बक्सर, रोहतास जिलों में भी मौतें हुईं हैं, यहां पिछले सप्ताह से तापमान 49 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है। गया, बेगूसराय, दरभंगा, गोपालगंज, मधुबनी और सीतामढ़ी जिलों में धारा 144 के तहत अत्यधिक मौसम की स्थिति के मद्देनजर प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए गए हैं।
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope