• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिसोदिया ने भ्रष्टाचार नहीं किया तो डरने की क्‍या जरूरत है, समन का जवाब दें : भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी

If Sisodia has not done corruption then why is there a need to fear, he should answer the summons: BJP leader Ramesh Bidhuri - Delhi News in Hindi

नई दिल्‍ली । आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया को एसीबी का समन मिलने पर पूर्व सांसद और भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने बुधवार को कहा कि अगर सिसोदिया को नोटिस मिला है तो इसमें डरने जैसा क्‍या है, वह समन का जवाब दें। इन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है, तभी तो इनको लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा था। उन्‍होंने कहा कि देश की आजादी के बाद से कांग्रेस ने ऐसी परिपाटी बनाई थी कि जो शासन सत्‍ता पर बैठते हैं, वह देश सेवा के बदले भ्रष्‍टाचार का पर्याय बन जाते हैं। इसके बाद लोगों से झूठे वादे करते हैं, जिससे राजनीति से लोगों का भरोसा उठ गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो जैसी संस्‍थाएं भ्रष्‍टाचार पर नकेल कसने के लिए बनाई गई हैं। सब जानते हैं कि सत्‍येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया जेल में रहे हैं। अदालतों ने भी माना है कि यह भ्रष्‍टाचार के दोषी हैं। ऐसे में एंटी करप्शन पूछताछ करेगी। उन्‍होंने कहा कि आज की सरकार ने इन संस्‍थाओं को फ्री हैंड दिया गया है। इससे भ्रष्‍टाचार पर अंकुश लगेगा, जनता का पैसा जनता में लगना चाहिए।
एक सवाल के जवाब में भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा कि यह एजेंसियां प्रधानमंत्री मोदी के आने से पहले से काम कर रही हैं। इस एजेंसियों को पीएम मोदी ने नहीं बनाया है। जिस तरह से पहले भारतीय सेना के हाथ बांधे गए थे, वैसे ही इन एजेंसियों को भी तोता बनाकर इनके हाथों को बांध दिया गया था। नए भारत के तहत पीएम मोदी ने सभी संस्‍थाओं को स्‍वतंत्र कर दिया है। आप जिस काम के लिए बनाए गए हो उसको ईमानदारी से करिए। इसके बाद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।
उल्‍लेखनीय है कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी ने दिल्ली के पूर्व मंत्रियों और आप नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को समन जारी किया है। सत्येंद्र जैन को 6 जून को एसीबी कार्यालय में बुलाया गया है, जबकि मनीष सिसोदिया को 9 जून को पेश होने को कहा गया है। यह मामला 2,748 क्लासरूम और भवनों के निर्माण में कथित 2,000 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़ा है।
--आईएएनएस
एएसएच/जीकेटी

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-If Sisodia has not done corruption then why is there a need to fear, he should answer the summons: BJP leader Ramesh Bidhuri
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, ramesh bidhuri, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved