नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि यदि आगे पाकिस्तान की तरफ से कोई भी आतंकी हरकत हुई तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगा। उन्होंने कहा कि जब-जब आतंकवादियों ने भारत की धरती को लहूलुहान करने की कोशिश की, तब-तब भारत ने करारा जवाब दिया है। उस जवाब की गूंज आज तक आतंकवादियों के आकाओं को सुनाई देती होगी। आप याद कीजिए 2016 में उरी आतंकवादी हमले के बाद हमारे वीर जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक की थीं और आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था।
राजनाथ सिंह ने कहा, ''ऑपरेशन सिंदूर के बारे में हम सब जानते हैं। वह अपने आप में तकनीक आधारित युद्ध का एक शानदार नमूना था। इस अभियान में आकाश तीर, आकाश मिसाइल प्रणाली और ब्रह्मोस जैसी उन्नत मिसाइल प्रणालियों के साथ-साथ कई अत्याधुनिक उपकरणों का भी उपयोग किया गया। इसने साबित किया कि हमारी सेनाएं बदलाव को समझ भी रही हैं और उसका आत्मविश्वास के साथ उपयोग भी कर रही हैं।'' ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि आज भारतीय सेना के शस्त्र भंडार में 175 में से 159 प्रकार के गोला-बारूद स्वदेशी हैं। यानी गोला-बारूद के प्रकारों में हमने 90 प्रतिशत से अधिक आत्मनिर्भरता हासिल कर ली है। रक्षा मंत्री ने कहा कि वर्ष 2013-14 में भारत से होने वाला रक्षा निर्यात केवल 686 करोड़ रुपये का था। वह आज 2025-26 में बढ़कर 38,000 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। करीब 200 देशों को हमारे देश में बने रक्षा उत्पादों का निर्यात किया जा रहा है। भारत का केवल रक्षा निर्यात ही नहीं बढ़ा है। मैं मानता हूं कि इससे भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत की विश्वसनीयता बढ़ी है। भारतीय तकनीक पर दुनिया का भरोसा बढ़ा है।
राजनाथ सिंह ने कहा, "हमारा लक्ष्य एक ऐसे भारत का निर्माण है जो शांति का पक्षधर होने के साथ-साथ अपनी सुरक्षा के प्रति सजग हो और अपनी संप्रभुता, अखंडता तथा राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम भी हो। देश की सुरक्षा केवल हमारी सेनाओं की तैयारी की तस्वीर मात्र नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र के संकल्प और सामर्थ्य का भी प्रतिबिंब है। शांति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता पूरी तरह बरकरार है, मगर भारत की सेनाएं हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जब भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब वह केवल एक विकसित देश ही नहीं होगा, बल्कि प्रौद्योगिकी, अर्थव्यवस्था, रक्षा और ऐसे विभिन्न क्षेत्रों में आत्मविश्वास के साथ दुनिया का नेतृत्व भी करेगा। आज हम एक ऐसा रक्षा तंत्र तैयार कर रहे हैं, जो देश की सुरक्षा को मजबूत करे, अर्थव्यवस्था को गति दे और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में भारत की भूमिका को और अधिक मजबूत बनाए। एक समय था, जब रक्षा क्षेत्र में छोटी-छोटी और बड़ी-बड़ी हर जरूरत के लिए हम बाहर की ओर देखते थे। हम आयात पर निर्भर थे। लेकिन आज तस्वीर बदल रही है। आज हम छोटी जरूरतों से लेकर बड़े और अत्याधुनिक रक्षा तंत्र तक, अपने देश में बनाने की क्षमता विकसित कर रहे हैं।”
रक्षा मंत्री का कहना है कि आज रक्षा खरीद में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम हो रहा है। हमारी रक्षा क्षमताओं का आधुनिकीकरण भी किया जा रहा है और स्वदेशीकरण भी। भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी उद्यमशीलता की भावना है। आज रक्षा उत्पादन केवल सार्वजनिक क्षेत्र तक सीमित नहीं है। आज हमारे साथ रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम हैं, जो कंपनीकरण के बाद घाटे में चलने वाली इकाइयों की जगह लाभ कमाने वाली इकाइयां बन चुके हैं। 16 हजार से अधिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम हैं। हजारों आपूर्ति इकाइयां हैं। देशभर में नवाचार केंद्र हैं। यही भारत का नया रक्षा औद्योगिक परिवार है।
उन्होंने कहा कि आज रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन केवल रक्षा अनुसंधान और विकास करने वाला संस्थान नहीं है। वह उद्योगों, विश्वविद्यालयों, नवोदित उद्यमों और वैज्ञानिकों को जोड़ने वाला राष्ट्रीय नवाचार मंच बन चुका है। हमारा स्पष्ट लक्ष्य है कि हमारे नवोदित उद्यमों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को मजबूती दी जाए। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने इन उद्यमों से 2,400 करोड़ रुपए से अधिक की खरीदारी करने की मंजूरी दी है और नई तकनीक के विकास के लिए 1,500 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए निर्धारित बजट का 75 प्रतिशत हिस्सा भारतीय उद्योगों से खरीद के लिए सुरक्षित किया गया है। जो नई रक्षा खरीद प्रक्रिया लाई जा रही है, उसमें कई बड़े सुधार किए गए हैं, जिनसे देश में रक्षा उत्पादन को नई रफ्तार और ताकत मिलेगी।
--आईएएनएस
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
आशुतोष राणा के जन्मदिन पर रेणुका शहाणे का खास तोहफा, शॉर्ट फिल्म 'तर्पण' का ट्रेलर किया रिलीज
13 साल बाद टूटी पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला की शादी, आपसी सहमति से लिया अलग होने का फैसला
मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इनकी किस्मत, मेष को धन लाभ के संकेत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
जम्मू-कश्मीर : जवानों के बीच पहुंचे कुमार सानू, बोले- आप लोगों की वजह से ही हम सब सुरक्षित हैं
बॉक्स ऑफिस पर राज के बाद दिवाली पर भी रणवीर सिंह का कब्जा, हर तरफ छाया हम्ज़ा अली मजारी
साप्ताहिक राशिफल 09 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक
जब 'ताल' के लिए सुभाष घई ने एआर रहमान को किया था अप्रोच, शेयर किया दिलचस्प किस्सा
गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अन्नकूट का धार्मिक महत्व
रेनो डस्टर होगी सस्ती, नए 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ CNG विकल्प मिलने की भी उम्मीद
इंडिया बाइक वीक 2026 की तारीखों का ऐलान, 4 और 5 दिसंबर को पंचगनी में जुटेंगे बाइक प्रेमी
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
राशिफल 9 नवंबर: मेष, धनु और मकर सहित कई राशियों के लिए धन लाभ के योग
'गुस्से पर काबू पा लिया, पर अभी साधना अभी बाकी है', पंकज त्रिपाठी ने बताया आध्यात्मिक सफर का राज
'शादी में ज़रूर आना' के 9 साल: आरती और सत्येंद्र की कहानी को मिलना चाहिए एक नया मोड़, जानिए क्यों बन सकता है फिल्म का सीक्वल?
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
दिवाली पर घर के किस कोने में करें मां लक्ष्मी की पूजा? जानें पूजन की सही विधि, सामग्री और पूरी तैयारी
पटाखों से प्रदूषण पर हंगामा क्यों, सिस्टम को प्रदूषित करने वालों पर कोई कुछ नहीं बोलता: सीएम योगी

नई दिल्ली में भारत-मोल्दोवा एफओसी की तीसरी बैठक, दोनों देशों ने साझेदारी को मजबूत करने पर दिया जोर

होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराया तेल टैंकर, ईरान ने नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप
राशिफल 11 नवंबर : भाई दूज पर वृश्चिक राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 11/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope