• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

IDF ने हमास के इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाया न‍िशाना, अपने वाहन पर हमले की‍ कोश‍िश में जवाबी कार्रवाई का दावा

IDF Targets Hamas Infrastructure; Claims Retaliation After Attempted Attack on Its Vehicle - Delhi News in Hindi

नई द‍िल्‍ली । दक्षिणी लेबनान के बाद इजरायल ने अब युद्धविराम उल्लंघन का आरोप लगाते हुए हमास पर हमला शुरू कर द‍िया है। इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने आरोप लगाया क‍ि उत्तरी गाजा के 'येलो लाइन' इलाके में एक बार फ‍िर से आईडीएफ को न‍िशाना बनाने की कोश‍िश की गई। इसके जवाब में हमास के ठ‍िकानों पर हमले क‍िए गए हैं। आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट में हमले की जानकारी साझा की। आईडीएफ ने पोस्‍ट में ल‍िखा, ''युद्धविराम का साफ उल्लंघन: उत्तरी गाजा के 'येलो लाइन' इलाके में इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) का एक इंजीनियरिंग वाहन हमास के विस्फोटक उपकरण के ऊपर से गुजरा। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इसके जवाब में आईडीएफ ने हमास के उस सैन्‍य इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया जिसका इस्तेमाल इजरायली नागरिकों और आईडीएफ सैनिकों पर हमले करने के लिए किया जाता था।''
एक द‍िन पहले ही रविवार को आईडीएफ ने हिज्‍बुल्लाह की ओर से समझौतों का खुला उल्लंघन बताते हुए दक्षिणी लेबनान पर हमले तेज क‍िए थे। आईडीएफ का आरोप था क‍ि हिज्‍बुल्लाह के लड़ाकों ने आईडीएफ सैन‍िकों पर ड्रोन से हमला करने की कोश‍िश की।
आईडीएफ ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट में जानकारी साझा करते हुए बताया, ''हिज्‍बुल्लाह के लड़ाकों ने दक्षिणी लेबनान के सुरक्षा क्षेत्र में अभियान चला रहे इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के सैनिकों की ओर दो ड्रोन भेजे। आईडीएफ के सैनिकों ने जवाबी फायरिंग की और एक ड्रोन को मार गिराया। इस घटना में किसी भी आईडीएफ सैनिक के घायल होने की सूचना नहीं है। इसके जवाब में आईडीएफ अब दक्षिणी लेबनान में हमले कर रहा है।''
लेबनान के पब्लिक हेल्थ मंत्रालय की जानकारी के अनुसार, इजरायली सेना की ओर से क‍िए गए हमलों में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हुए हैं।
स‍िन्‍हुआ समाचार एजेंसी ने लेबनान के पब्लिक हेल्थ मंत्रालय के हवाले से बताया क‍ि रविवार सुबह दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में इजरायली हवाई हमलों में चार लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IDF Targets Hamas Infrastructure; Claims Retaliation After Attempted Attack on Its Vehicle
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: idf targets hamas infrastructure, idf, hamas, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved