• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक चंदा कोचर का इस्तीफा मंजूर

ICICI Bank Managing Director Chanda Kochar Ka Resignation  Approve - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक चंदा कोचर ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इनका स्थान संदीप बक्शी को प्रबंध निदेशक बना दिया गया है। बख्शी का कार्यकाल 5 सालों का होगा, वे इस पद पर 3 अक्टूबर 2023 तक रहेंगे। आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख चंदा कोचर और उनके परिवार पर लगे कथित आरोपों की कई एजेंसियां जांच कर रही हैं। बैंक ने रेग्युलेटरी फाइलिंग में कहा है कि कोचर के खिलाफ चल रही जांच का उसपर कोई असर नहीं पड़ेगा। सीबीआई ने मार्च में ही कोचर के पति दीपक कोचर के खिलाफ प्रारंभिक जांच दर्ज कर लिया था और अप्रैल में कोचर के देवर राजीव कोचर से भी पूछताछ की गई थी। आईसीआईसीआई बैंक के बोर्ड ने विसल ब्लोअर अरविंद गुप्ता के आरोपों के बाद स्वतंत्र जांच का आदेश दिया था। उल्लेख है कि इससे पहले चंदा कोचर वीडियोकॉन कर्ज मामले में आंतरिक जांच पूरी होने तक छुट्टी पर भेज दिया गया था और उनकी जगह संदीप बक्शी को मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ICICI Bank Managing Director Chanda Kochar Ka Resignation Approve
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: icici bank, chanda kochar, approve, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved