• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तेज प्रताप को पार्टी से निकाले जाने से हैरान हूं - शत्रुघ्न सिन्हा

I am shocked by Tej Pratap being expelled from the party: Shatrughan Sinha - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली,। तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने राष्ट्रीय जनता दल से तेज प्रताप यादव को बाहर निकालने के फैसले को 'चौंकाने वाला' बताया है। अभिनेता और टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को तेज प्रताप यादव को राष्ट्रीय जनता दल से बाहर करने के फैसले पर हैरानी जताई। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा, "फिलहाल इस मामले के बारे में ज्यादा नहीं सुना है। उस परिवार से मेरा घरेलू संबंध है। आज जो घटना हुई है, वह चौंकाने वाली है। मैं इस पर फिलहाल कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हूं।" 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद अलग-अलग देशों का दौरा कर रहे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "अगर नीयत ठीक हो तो अच्छी बात है। प्रतिनिधिमंडल में कई पार्टियां हैं, लेकिन सभी पार्टियां नहीं हैं। इसलिए इसे सर्वदलीय नहीं कह सकते। सर्वदलीय पार्टी मीटिंग हुई तब उसमें हमारे प्रधानमंत्री जी को आना चाहिए था। वह नहीं आए, इसका अफसोस है। सऊदी अरब से आने के बाद वे बिहार चले गए। हमारे देश के लोग (जम्मू-कश्मीर के) पहलगाम में मारे गए। हमने उम्मीद की थी कि वह पहलगाम जाएंगे। लेकिन, वह सीधा मधुबनी, बिहार चले गए। विदेश के लोगों को समझाने से पहले हमें अपने लोगों को समझाना था। संसद का एक विशेष सत्र भी बुलाना चाहिए था।"
नीतीश कुमार के नीति आयोग की बैठक में नहीं पहुंचने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "मैं किसी की सेहत पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। वह किस कारण से नहीं पहुंचे, यह मैं नहीं बता सकता। मैं उनका बहुत आदर करता हूं। वह भी मुझे बहुत मानते हैं। हमारे कुछ और भी मुख्यमंत्री वहां नहीं पहुंचे।"
भारत के विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा का शायराना अंदाज दिखा। उन्होंने कहा, "किसी ने कहा हम बन गए हैं, तो अच्छी बात है। दिल को बहलाने के लिए गालिब ख्याल अच्छा है। बन जाए तो अच्छा है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-I am shocked by Tej Pratap being expelled from the party: Shatrughan Sinha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tej pratap, shatrughan sinha, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved