नई दिल्ली। हैदराबाद की एक पशु चिकित्सक युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने के चार आरोपियों के शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद नेताओं ने पुलिस कार्रवाई की सराहना करते हुए उनकी प्रशंसा की। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "हैदराबाद में नरपिशाचों को उनके पाप की सजा मिली। पूरे देश को बड़ा सुकून मिला। दुष्टों के साथ यही व्यवहार होना चाहिए। जो जस कीन तो तस फल चाखौ।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लंबी कानूनी प्रक्रिया पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, "इस मामले में हमने मौत की सजा तय की है, लेकिन अभी तक इस प्रकार के मामले में निचली अदालत, हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और दया याचिका के चलते किसी दोषी को फांसी नहीं हो सकी है। न्याय मिलने में देरी न्याय से वंचित रखने के समान है।"
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने इस मसले पर कई ट्वीट किए। उन्होंने कहा, "इस घटना को अंजाम देने वाले सभी पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी अभिनंदन के पात्र हैं। सदी के 19वें साल में महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी देने वाली यह सबसे बड़ी घटना है।"
उन्होंने आगे कहा, "जिस घर की बेटी निर्दयता की शिकार होकर दुनिया से चली गई, उस परिवार का दु:ख कभी कम नहीं होगा, किंतु उस बहन की आत्मा को शांति मिलेगी तथा भारत की अन्य लड़कियों के मन का भय कुछ कम होगा। जय तेलंगाना पुलिस। हैदराबाद के भाजपा विधायक टी. राजा सिंह ने ट्वीट किया, "न्याय मिल गया। तेलंगाना पुलिस के साथ पूरा देश खड़ा है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope