नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि अगर जघन्य अपराध जारी रहते हैं तो सजा देने के लिए दुष्कर्मी की आयु के मुद्दे पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इस समय पूरे देश में वर्ष 2012 में हुए निर्भया केस की तरह हैदराबाद में एक डॉक्टर के साथ हुए गैंगरेप और हत्या को लेकर हल्ला मचा हुआ है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राज्यसभा के सभापति नायडू ने भी इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की। नायडू ने राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान शून्यकाल में कई सदस्यों की ओर से इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद कहा कि महिलाओं की सुरक्षा संबंधी मुद्दे और पहलू सभी सदस्यों के सामने हैं जिनके जवाब और समाधान राजनीति से ऊपर उठकर और मिलकर देना है।
ऐसी घटनाएं किसी एक राज्य से जुड़ी नहीं हैं बल्कि यह पूरे समाज का रोग है। व्यवस्था में खामियां हैं और पुलिस इंतजामों में कमी है। फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित होने चाहिए। ऐसे मुद्दों पर फिर गंभीरता से विचार करके समाधान निकालने होंगे।
नाम वापसी की आखिरी तारीख के बाद अब केवल द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा ही मैदान में
पैगंबर विवाद : जमात-ए-इस्लामी हिंद ने नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की
पीएम का विरोध करते हुए विपक्ष देश पर हमला कर रहा : बीजेपी
Daily Horoscope