नई दिल्ली । दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए। सचदेवा ने केजरीवाल की संपत्ति और उनकी आय को लेकर सवाल उठाए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि 2020-21 के दौरान केजरीवाल की आय में 40 गुना का इजाफा हुआ और फिर 2023-24 में यह 6 प्रतिशत और बढ़ गई। सचदेवा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लोग आर्थिक संकट का सामना कर रहे थे, लेकिन केजरीवाल की आय में वृद्धि हुई।
सचदेवा ने गुरुवार को कहा कि आज मैंने अरविंद केजरीवाल के नामांकन की खबरें पढ़ी और उनकी संपत्ति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। केजरीवाल हमेशा विधायक के रूप में मिलने वाले वेतन को अपनी आय बताते हैं। लेकिन 2020-21 के दौरान उनकी आय में 40 गुना का इजाफा हुआ, जो बेहद चौंकाने वाली बात है। इस दौरान दिल्ली समेत पूरे देश में लोग कोविड के कारण आर्थिक संकट में थे, उस दौरान केजरीवाल की आय में इतनी बड़ी वृद्धि कैसे हुई? 2023-24 में उनकी आय में 6 प्रतिशत और इजाफा हुआ।
सचदेवा ने सवाल किया कि 2020-21 में आय बढ़ने का कारण क्या था, जब पूरी दुनिया महामारी के चलते आर्थिक परेशानियों से जूझ रही थी। कोरोना काल में आपकी आय इतनी तेजी से कैसे बढ़ी।
बता दें कि 2023-24 के लिए केजरीवाल द्वारा भरी गई आयकर रिटर्न के अनुसार, उनकी वार्षिक आय 7,21,530 रुपये है। केजरीवाल ने बताया कि उनकी आय का मुख्य स्रोत उनका विधायी वेतन है।
--आईएएनएस
दिल्ली के उपराज्यपाल से मिले प्रवेश वर्मा, कैलाश गहलोत और अरविंदर सिंह लवली, कहा- यह सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात
अहमदाबाद की तरह यहां पर यमुना रिवर फ्रंट बनाएंगे: शाहनवाज हुसैन
यमुना में जहर वाला बयान केजरीवाल को ले डूबा : मनोहर लाल
Daily Horoscope