मेष:-
सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। किसी न किसी कारण से आय बढ़ेगी और कुछ न कुछ खरीदेंगे।
कहीं की यात्रा संभावित है। दोपहर बाद का समय और भी अधिक अनुकूल है। आपको दावत का निमंत्रण
मिल सकता है या मित्रों के साथ मौज मनाने के लिए कोई कार्यक्रम बना सकते हैं। आज खर्चा
भी खूब होगा और यदि समूह में होंगे तो खर्चे का भार भी आपके सिर पर ही आएगा। कोई सामान्य
सा विवाद उभर कर आएगा परन्तु आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वृषभ:-
आज का दिन बहुत शुभ है और दिनभर का घटनाक्रम आपके पक्ष में रहेगा। यात्रा से लाभ हो
सकता है। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, वाहन सुविधा बढ़ेगी। भाई-बहिनों की तरफ से
सहयोग रहेगा या मिलना हो सकता है। प्रतिभा के बल पर होने वाले कार्य आप आसानी से कर
पाएंगे। आपकी योग्यता का इस्तेमाल कोई न कोई करेगा और उसका अच्छा परिणाम आएगा। पाचनतंत्र
के विकारों से परेशान रहेंगे। कोई औषधि लेनी पड़ सकती है। राजकीय लोगों से संबंध सुधरेंगे,
पिता की तरफ से थोड़ा सा चिंतित रहेंगे।
मिथुन:-
वर्तमान परिस्थितियों से कभी-कभी पलायन की इच्छा होगी। आज धार्मिक कार्यों में मन लगेगा,
पूजा पाठ में कुछ विशेष कर सकते हैं। आज एक तरफ तो आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी, दूसरी तरफ
कोई ऐसी बात भी सामने आ सकती है जिससे आपका हल्का सा विरोध हो। भूमि संबंधी मामलों
में सावधानी बरतें। आपको भूमि के स्वामित्व संबंधी कागजात सावधानी से देखने चाहिएं।
जीवनसाथी के लिए आज का दिन इतना अनुकूल नहीं है। प्रेम संबंधों के मामले में भी सावधानी
बरतें और लापरवाही न करें।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope